Forest mafia cut down green mango trees | वन माफियाओं ने काट डाले आम के हरे पेड़: बाराबंकी में विभाग बना अंजान, जड़ से उखाड़कर गाड़ी में भरकर ले गए – Barabanki News

वन माफियाओं ने हरे-भरे पेड़ काट डाले।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जहां पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण का अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर वन माफियाओं के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। स्थानीय पुलिस प्रशासन और वन विभाग की मिलीभगत के कारण ये माफिया बेखौफ होकर वन संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे है
.
हाल ही में बाराबंकी के फतेहपुर वन क्षेत्र के खाती सराय इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर वन माफियाओं ने दिनदहाड़े दो हरे-भरे आम के पेड़ काट डाले। न केवल पेड़ काटे गए, बल्कि उन्हें पूरी तरह से जड़ से उखाड़ कर मिटा दिया गया, ताकि किसी को इसकी भनक न लगे।
जिम्मेदारों को जानकारी नहीं इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे माफिया हरे आम के पेड़ों को काटकर उन्हें अपनी गाड़ी पर लाद रहे हैं। जब इस मामले में क्षेत्रीय वन निरीक्षक से बात की गई, तो उन्होंने दावा किया कि उन्हें इस कटाई की कोई जानकारी नहीं है। यदि अवैध रूप से पेड़ काटे गए हैं, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। लेकिन सवाल उठता है कि जब वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी जानकर भी अनजान बने हुए हैं, तो माफियाओं की गतिविधियों पर अंकुश कैसे लगेगा?
वन माफियाओं ने हरे-भरे पेड़ काट डाले।