उत्तर प्रदेश

Bharatiya Kisan Union Chaduni demonstrated | भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने किया प्रदर्शन: किसानों की समस्या का निस्तारण न होने पर जताई नाराजगी,मुख्यमंत्री के नाम DM ऑफिस पर दिया ज्ञापन – Mathura News

DM ऑफिस पर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन को SDM को सौंपते हुए

किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट के पदाधिकारियों ने मंगलवार को मथुरा कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान किसान नेताओं ने मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा। किसान नेताओं का आरोप है कि बार बार धरना प्रदर्शन के बाद भी कि

.

मुख्यमंत्री से की समस्याओं के निस्तारण की मांग

ज्ञापन देने पहुंचे किसान नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की कि वह अधिकारियों को निर्देश देकर किसानों की समस्या का निस्तारण कराएं। किसान नेता रामवीर सिंह तोमर ने कहा कि पिछले दिनों मथुरा में हुई बारिश के कारण धान,कपास,सब्जी, बाजरा आदि की फसल बर्बाद हो गई। जिसके कारण किसानों को नुकसान हुआ है। उन्होंने किसानों को आर्थिक सहायता देने की मांग की।

कलेक्ट्रेट पहुंचे भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट के पदाधिकारी

वृक्ष काटने वालों पर हो कार्यवाही

कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने पहुंचे किसान नेताओं ने डालमिया फार्म हाउस में काटे गए पेड़ों का मुद्दा भी उठाया। किसान नेताओं का कहना था कि 400 से ज्यादा कान्हा के हरे वृक्ष काट दिए गए। इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। इसके अलावा तहसील,ब्लॉक स्तर पर दाखिला खारिज,खसरा, खतौनी,मूल निवास प्रमाण पत्र,जन्म -मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए वहां मौजूद अधिकारी शोषण कर रहे हैं। इसको तत्काल रोका जाए। मथुरा में अघोषित बिजली कटौती से किसान परेशान हैं उसे सिंचाई के लिए कम से कम 18 घंटे लाइट की आपूर्ति की जाए।

किसान नेताओं ने पेड़ काटने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की

किसान नेताओं ने पेड़ काटने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की

यमुना एक्सप्रेस वे पर बने कट

प्रदर्शन करने पहुंचे किसान नेताओं ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि यमुना एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड पक्की हो इसके अलावा धार्मिक नगरी बलदेव के लिए कट बनाया जाए। जिससे श्रद्धालु ब्रज के राजा और भगवान श्री कृष्ण के बड़े भाई बलराम जी के दर्शन करने आसानी से पहुंच सकें। किसान नेताओं ने 14 मांगों को लेकर डीएम ऑफिस पर मौजूद SDM को ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान किसान नेताओं ने यमुना एक्सप्रेस वे पर कट की मांग भी की

प्रदर्शन के दौरान किसान नेताओं ने यमुना एक्सप्रेस वे पर कट की मांग भी की

यह रहे मौजूद

कलेक्ट्रेट पर हुए प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष संजय पाराशर,प्रदेश महासचिव डा सतीश चन्द्र,मंडल उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद निषाद, मंडल सचिव हरिपाल सिंह परिहार,जिला उपाध्यक्ष विजय पाल चौधरी,सोनवीर सिंह तोमर,जयपाल सिंह चौधरी,पंचम सिंह पचहरा ,किशन सिंह मुखिया,पीतम सिंह,मानवेंद्र सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button