उत्तर प्रदेश

PM Modi Mann ki Baat Jhansi Ghurari River Women Self Help Group | मोदी बोले- झांसी की महिलाओं ने घुरारी नदी को जीवन: बोरियों में बालू भरकर चेकडैम बनाया, बारिश का पानी बचाकर नदी को लबालब कर दिया – Jhansi News

PM मोदी ने आज 29 सितंबर को ‘मन की बात’ की। यह 114वां एपिसोड था। मोदी ने कहा- पिछले कुछ सप्ताह से देश के अलग हिस्सों में जबरदस्त बारिश हो रही है। ये हमें जल संरक्षण के बारे में याद दिलाता है। मुझे खुशी है कि पानी के संरक्षण को लेकर कई लोग नई पहल कर रह

.

आप जानते ही हैं कि ‘झांसी’ बुंदेलखंड में है, जिसकी पहचान, पानी की किल्लत से जुड़ी है। झांसी में कुछ महिलाओं ने घुरारी नदी को नया जीवन दिया है। ये महिलाएं ‘सेल्फ हेल्प ग्रुप’ से जुड़ी हैं और उन्होंने ‘जल सहेली’ बनकर इस अभियान का नेतृत्व किया है।

बोरियों में बालू भरकर चेकडैम तैयार किया इन महिलाओं ने मृतप्राय हो चुकी घुरारी नदी को जिस तरह से बचाया है, उसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। इन जल सहेलियों ने बोरियों में बालू भरकर चेकडैम तैयार किया। बारिश का पानी बर्बाद होने से रोका और नदी को पानी से लबालब कर दिया।

इन महिलाओं ने सैकड़ों जलाशयों के निर्माण और उनके संरक्षण में भी बढ़-चढ़कर हाथ बंटाया है। इससे इस क्षेत्र के लोगों की पानी की समस्या तो दूर हुई ही है, उनके चेहरों पर, खुशियां भी लौट आई हैं।

मन की बात में और क्या कहा? आगे पढ़िए-

मोदी की मन की बात की 6 प्रमुख बातें

1. कार्यक्रम के 10 साल पूरे होने पर

  • मन की बात मेरे लिए ऐसी है जैसे मंदिर जाकर पूजा करना।मैं सभी मीडिया को धन्यवाद करता हूं ,क्योंकि उन्होंने इस कार्यक्रम को घर-घर पहुंचाया है। यूट्यूबर्स ने इस पर कई कार्यक्रम किए हैं। मुझे अच्छा लगता है जब लोग ये कहते हैं कि उन्होंने मन की बात को स्थानीय भाषा में सुना।
  • इस यात्रा के दौरान कई ऐसे साथी हैं, जिनका निरंतर सहयोग मिलता रहा है। एक धारणा ऐसी घर कर गई है, कि जब तक चटपटी नकरात्मक बातें न हों तब तक उसे तवज्जोह नहीं मिलती। मन की बात ने इसे गलत साबित किया है।
  • आपको पता होगा, इस पर एक क्विज भी चल रही है,जिसमें कोई भी हिस्सा ले सकता है। आज इस पड़ाव पर मैं आपसे आशीर्वाद मांगता हूं। मैं इसी तरह भारत के लोगों की महानता के गीत गाता रहूं, यही मेरी ईश्वर से प्रार्थना है। जनता से प्रार्थना है।
  • चकोर पक्षी बारिश की बूंद ही पीता है। मन की बात में भी लोग देश के लोगों की उपलब्धियों को ध्यान से सुनते हैं। हर एपिसोड के साथ नई गाथाएं कीर्तिमान जुड़ जाते हैं। हमारे समाज में सामूहिकता के साथ काम हो रहा हो तो उसे मन की बात में सम्मान मिल जाता है। हमारे देश में कई लोगों का जीवन निस्वार्थ सेवा में लगा है। उनके बारे में जानकार मैं गर्व से भर जाता हूं।

2. स्वच्छता अभियान पर

  • देश के हर हिस्से में स्वच्छता को लेकर कोई न कोई प्रयास चल रहा है। 2 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान के 10 साल हो रहे हैं। ये महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि है जो पूरे जीवन भर इसके लिए प्रयासरत रहे। मेरा आप सबसे आग्रह है कि आप भी अपने परिवार दोस्तों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान में हिस्सा लें।

3. अमेरिकी यात्रा पर

  • हम सभी को अपनी विरासत पर गर्व है। मेरी अमेरिकी यात्रा के दौरान अमेरिकी सरकार ने भारत को करीब 300 कलाकृतियों को वापस लौटाया है। इनमें फूलदान, देवी-देवता, बुद्ध, श्रीकृष्ण की मूर्तियां शामिल हैं। पशु, महिला-पुरुष की टेराकोटा मूर्तियां भी हैं। वापस की गई चीजों में भगवान विष्णु की कलाकृतियां भी हैं।
  • इनमें से बहुत सी कलाकृतियों को तस्करी और दूसरे तरीकों से देश के बाहर ले जाया गया। ये विरासत को खत्म करने जैसा है। पिछले कई सालों में इनकी घर वापसी हुई है। मुझे विश्वास है जब हम अपनी विरासत पर गर्व करते हैं तो दुनिया भी उसका सम्मान करती है। इसलिए आज विश्व के कई देश हमारी कलाकृतियों को वापस दे रहे हैं।

4. ओडिशा की संथाली भाषा पर

  • संथाली को डिजीटल इनोवेशन से नई पहचान देने का प्रयास किया गया है। भारत के अलावा नेपाल भूटान और बांग्लादेश में इसे बोलने वाले मौजूद हैं। ओडिशा के मयूरभंज के रामजी ने एक ऐसा प्लेटफार्म बनाया है, जहां संथाली भाषा का साहित्य पढ़ा जा सकता है। जब उन्होंने मोबाइल का इस्तेमाल शुरू किया तो उन्हें यह दुख हुआ कि संथाली को लेकर उसमें कुछ नहीं था।

5. मेक इन इंडिया के 10 साल पूरे होने पर

  • इस महीने एक और महत्वपूर्ण अभियान के 10 साल पूरे हुए हैं। मैं बात कर रहा हूं ‘मेक इन इंडिया’ की। आज मुझे ये देखकर बहुत खुशी मिलती है कि गरीब, मध्यम वर्ग और MSME को इस अभियान से बहुत फायदा मिल रहा है।
  • त्योहारों के इस मौसम में आप फिर से अपना पुराना संकल्प भी जरूर दोहराइए। कुछ भी खरीदेंगे, वो मेड इन इंडिया ही होना चाहिए, कुछ भी गिफ्ट देंगे, वो भी मेड इन इंडिया ही होना चाहिए।

6. एक पेड़ मां के नाम अभियान पर

  • जब हमारे दृढ़ संकल्प के साथ सामूहिक भागीदारी का संगम होता है तो पूरे समाज के लिए अदभुत नतीजे सामने आते हैं। इसका सबसे ताजा उदाहरण है ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान। ये अदभुत अभियान रहा। पर्यावरण संरक्षण को लेकर शुरू किए गए इस अभियान में देश के कोने-कोने में लोगों ने कमाल कर दिखाया है।
  • ऐसा ही उदाहरण है तेलंगाना के केएन राजशेखर का, पेड़ लगाने के लिए उनकी प्रतिबद्धता हम सबको हैरान कर देती है। करीब 4 साल पहले उन्होंने मुहिम शुरू की- हर रोज एक पेड़ लगाएंगे। कठोर व्रत की तरह इसका पालन किया। वे आज 1500 से ज्यादा पौधे लगा चुके हैं। बड़ी बात ये है कि एक हादसे का शिकार होने के बावजूद वे संकल्प से डिगे नहीं।

मन की बात से जुड़े कुछ रोचक फैक्ट

  • पहला एपिसोड टेलीकास्ट होने के एक हफ्ते के अंदर 125% तक बढ़ गया था। पीएम ने खादी खरीदने की अपील की थी।
  • 2015 में पूर्व अमेरिकी प्रधानमंत्री बराक ओबामा ने भी शो अपनी बात रखी थी।
  • अप्रैल 2023 में मन की बात का 100वां एपिसोड का टेलीकास्ट यूनाइडेट नेशन हेडक्वॉर्टर न्यूयॉर्क में भी हुआ था।
  • 27 करोड़ लोग इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, 6 करोड़ लोग डिजीटली मन की बात को सुनते हैं। 130 से ज्यादा टीवी चैनल और 800 से ज्यादा रेडियो स्टेशन इस शो को टेलीकास्ट करते हैं।

22 भाषाओं में ब्रॉडकास्ट होता है मन की बात कार्यक्रम मन की बात को 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी ब्रॉडकॉस्ट किया जाता है। इनमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी, दारी और स्वाहिली शामिल हैं।

मन की बात की ब्रॉडकास्टिंग आकाशवाणी के 500 से अधिक ब्रॉडकास्टिंग सेंटर द्वारा किया जाता है। पहले एपिसोड की टाइम लिमिट 14 मिनट थी। जून 2015 में इसे बढ़ाकर 30 मिनट कर दिया गया था।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button