उत्तर प्रदेश

Fight between two groups in Saharanpur’s police line | सहारनपुर की पुलिस लाइन में पक्षों में मारपीट: पति-पत्नी का विवाद चल रहा था महिला थाने में, पुलिस ने दोनों पक्षों को छुड़वाया – Saharanpur News

पुलिस लाइन में दोनों पक्षों में मारपीट।

सहारनपुर पुलिस लाइन में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में पत्थर, चप्पल और थप्पड़बाजी हुई। बुजुर्ग महिला की भी पिटाई की गई। पुलिस ने पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया। दोनों पक्षों को थाना सदर बाजार में भेज दिया।

.

पुलिस लाइन में दोनों पक्षों में मारपीट।

पुलिस लाइन स्थित महिला थाने में पति आकिल और तस्लीम का विवाद को लेकर पहुंचे थे। दोनों पक्ष को 20 सितंबर को बुलाया गया था। लेकिन दोनों पक्ष 21 सितंबर को महिला थाने पहुंच गए। एक-दूसरे को देखकर दोनों पक्ष एक-दूसरे के खून के प्यासे हो गए। दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई।

पुलिस मारपीट कराती हुई।

पुलिस मारपीट कराती हुई।

पुलिस के अनुसार, गांव पडौली की रहने वाली तस्लीम ने अपने पति आकिल पर दहेज उत्पीड़न को लेकर तहरीर दी थी। जिस कारण दोनों को पक्षों की काउंसिंलिंग के लिए महिला थाने में भेजा गया था। लेकिन शनिवार को दोनों पक्ष पुलिस लाइन पहुंच गए। दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों में पत्थरबाजी, लात घूसे और थप्पड़बाजी हुई।

मारपीट को छुड़वाया।

मारपीट को छुड़वाया।

मारपीट में एक बुजुर्ग महिला को भी चोट लगी है। तभी पुलिस लाइन में मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्ष को शांत कराया। पुलिस दोनों पक्षों को पकड़कर थाना सदर बाजार ले गए। फिलहाल दोनों पक्षों को थाने में बैठा रखा है।

महिला थाने की प्रभारी बबीता तोमर का कहना है कि दोनों ही पक्षों की आज कोई तारीख नहीं थी। दोनों को 20 सितंबर को बुलाया गया था। लेकिन दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर मामला निपटाने की बात कही थी। जिस कारण 25 सितंबर की तारीख दी गई थी। लेकिन इस बीच दोनों पक्ष पुलिस लाइन पहुंच गए। दोनों में क्यों विवाद हुआ। इसका पता नहीं है।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button