उत्तर प्रदेश

Entered the house in Meerut, kidnapped the girl and teased her | मेरठ में घर में घुसकर किशोरी को उठाया और छेड़ा: सरेआम रास्ता रोककर किया बेडटच, दो संप्रदायों में टकराव, हिंदू संगठनों ने देर रात किया थाने का घेराव – Meerut News

मुंडाली थाने के बाहर घेराव करते लोग

मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र में गुरुवार रात हिंदू धर्म के लोग धरने पर बैठ गए। लोगों ने थाने का घेराव करते हुए पुलिस पर कार्यवाही न करने का आरोप लगाया। विरोध करने वाले लोगों ने कहा कि पुलिस लड़की से छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों पर एक्शन नहीं ले रही। दूसर

.

बीच सड़क राह चलती किशोरी को छेड़ा

मेरठ के मुंडाली गांव में गुरुवार को बवाल होने से बचा। यहां दो संप्रदाय आमने-सामने आ गए। हिंदू समाज के लोगों ने पुलिस को बताया कि गांव में दूसरे संप्रदाय के लड़कों ने उनके समाज की बच्ची पर बुरी नजर डाली। नाबालिग बच्ची गोबर लेने जा रही थी। तब आरोपी बीच रास्ते चारपाई लगाकर बैठ गए। पहले उन्होंने किशोरी का रास्ता रोका। वो नहीं मानी तो उसको बेड टच किया।

डरकर घर की तरफ भागी किशोरी

थाने का घेराव करते हिंदू संगठनों के लोग

आरोपियों से डरकर किशोरी किसी तरह अपने घर भाग आई। घर आकर लड़की ने पूरी घटना अपने घरवालों को बताई। घरवालों ने आरोपियों के परिजनों से मिलकर इस घटना का विरोध जताया। कहा कि वो पुलिस को बताएंगे। थोड़ी देर बाद आरोपियों के साथ कुछ लड़के गाड़ी में आए। उन्होंने लड़की के भाई, घरवालों को बुरी तरह लाठी डंडों से पीटा।

किसी को बताया तो जान से मार देंगे

पुलिस पर लगाया कार्यवाही न करने का आरोप

पुलिस पर लगाया कार्यवाही न करने का आरोप

परिजनों का आरोप है कि उन लड़कों ने घर में घुसकर लड़की को छेड़ा, उसे गलत जगह छुआ और उसे उठाकर गाड़ी में लेकर जाने लगे। किसी तरह घर के लोगों ने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। इस पर आरोपियों ने सभी के साथ मारपीट कर दी और भाग गए। आरोपियो ंने जाते-जाते पीड़ित परिवार को धमकी दी अगर पुलिस को बताया तो अंजाम बुरा होगा। जान से मार दिए जाओगे।

गांव में हिंदू समाज के लोगों के साथ इतनी बड़ी बात होने के बाद हिंदू संगठन सामने आ गए। हिंदू संगठन के लोगों ने मुंडाली थाने पर जमकर हंगामा किया वहीं धरने पर बैठ गए हैं।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि उन्होंने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी है। उन आरोपियों के नाम भी दिए हैं लेकिन पुलिस मुकदमा लिखकर गिरफ्तारी नहीं कर रही। वहीं मुँडाली थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button