Procession taken out on Vishwakarma Jayanti in Lalitpur | ललितपुर में विश्वकर्मा जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा: ब्रज मंडली ने धार्मिक गीतों पर किया नृत्य, जगह-जगह लोगों ने किया स्वागत – Lalitpur News

ललितपुर में मंगलवार को विश्वकर्मा जयंती विश्वकर्मा समाज द्वारा मनाई गई। इस दौरान अनेक जगह धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं लोहकार, काष्टकार, ताम्रकार, स्वर्णकार, शिल्पकार समाज के द्वारा एक साथ विश्वकर्मा जयंती मनाई गयीं। सुबह सुन्दरकाण्ड का आयोज
.
शोभायात्रा में सबसे आगे विश्वकर्मा समाज के लोग चल रहे थे। इसके पीछे भगवान विश्वकर्मा जी के स्वरूप रथ पर सवार चल रहे थे। साथ ही ऊंट घोड़े भी शामिल थे। वहीं ब्रज मंडली द्वारा धार्मिक गीतों पर नृत्य किया जा रहा था। सिर पर कलश लेकर सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शोभायात्रा में चल रहीं थी।

शोभायात्रा का जगह-जगह लोगों द्वारा स्वागत किया गया। वहीं तुवन मंदिर में एक जन सभा का आयोजन राज्य सभा सांसद कैलाश नारायण सोनी के मुख्य आतिथ्य व क्षेत्रीय सांसद अनुराग शर्मा की धर्म पत्नी पूनम अनुराग शर्मा के विशिष्ट आतिथ्य एवं विजय ड्योडिया की अध्यक्षता में किया गया।

ये रहे मौजूद
इस मौके पर डा. तरण मुरारी बाबू, भूमिराज पुलारिया, मनोज विश्वकर्मा, मयंक विश्वकर्मा, रामनरेश शर्मा, नारायण ओझा, सानू विश्वकर्मा, मुक्ता सोनी, अर्चना सोनी, जानकी विश्वकर्मा, विभा ताम्रकार, रूपनारायण विश्वकर्मा, कैलाश नारायण विश्वकर्मा, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, लखन लाल विश्वकर्मा, पत्रकार विकास सोनी, विनय ताम्रकार, रामजी विश्वकर्मा, जिला पंचायत सदस्य अमर विश्वकर्मा मौजूद रहे।