Assurances are not work, otherwise there will be a hunger strike | आश्वासन नहीं काम, वर्ना होगी भूख हड़ताल: आगरा में शास्त्रीपुरम के लोग धरने पर बैठे, घरों में भर गया था पानी – Agra News

धरने पर बैठे शास्त्रीपुरम कॉलोनी के लोग
आगरा में 34 साल पुरानी शास्त्रीपुरम कॉलोनी के वाशिंदे दो दिन से धरना दे रहे हैं। मांग है कि नाले का निर्माण कराया जाए। जिससे घरों के अंदर भरने वाले पानी से निजात मिल सके। इस सीजन में दो बार घरों में दो से तीन फीट पानी भरा है। नगर निगम के अधिकारी सिर्
.
शास्त्रीपुरम कॉलोनी को एडीए द्वारा 1990 में विकसित किया गया था। कई एकड़ में फैली इस कॉलोनी में 8 ब्लॉक हैं। इसके अलावा 32 कॉलोनियां हैं। 2016 तक यहां जलभराव की समस्या नहीं थी। लेकिन 2016 में पहली बार जलभराव हुआ। शास्त्रीपुरम, निखिल एनक्लेव, दहतोरा, द्वारिकापुरी, भावना अरोमा और इनसे लगी 32 कॉलोनियों में जलभराव की समस्या है। बारिश होते ही सड़कें पानी से लबालब हो जाती हैं। फिर घरों में पानी घुस जाता है। इस समस्या का समाधान कच्चा नाला है। इसी मांग को लेकर शास्त्रीपुरम जनसेवा समिति आगरा पंजीकृत द्वारा अवंतीबाई चौराहा, शास्त्रीपुरम पर धरना दिया जा रहा है। 16 सितंबर को धरने के दूसरे दिन बाजार पूरी तरह बंद रहा।
शास्त्रीपुरम बाजार रहा बंद
तकनीकी ज्ञान पर लगे नारे सोमवार को नगर निगम की ओर से संयुक्त अपर नगर आयुक्त विकास सेन मौके पर आए। उन्होंने कहा कि नाला बनाने के लिए कई विभागों से अनुमति लेनी होगी। गैस की पाइप लाइन है। टोरेंट की लाइन है। सभी से अनुमति मिलने के बाद ही कच्चे नाले का निर्माण हो सकता है। विभागों द्वारा सर्वे कराया जाएगा। उनके तकनीकी ज्ञान पर लोग नगर निगम हाय-हाय के नारे लगाने लगे।
मैं धरने में शामिल नहीं हूं धरना वार्ड 90 राममोहन नगर की पार्षद प्रवीणा राजावत ने कहा है कि वे धरना में शामिल नहीं हैं। वे शास्त्रीपुरम की जनता और नगर निगम अधिकारियों के बीच कड़ी का काम कर रही हैं। अधिकारियों तक गलत बात न पहुंचे, इस काम को निभा रही हैं। वे अधिकारियों को लेकर धरना स्थल पर आ रही हैं।
बुधवार से होगी भूख हड़ताल शास्त्रीपुरम जनसेवा समिति के अध्यक्ष डॉ. भानु प्रताप सिंह और सचिव डॉ. लाखन सिंह ने कहा कि अधिकारी आश्वासन दे रहे हैं। काम नहीं हो रहा है। बुधवार से भूख हड़ताल शुरू होगी। नगर निगम परिसर में ही धरना दिया जाएगा। रास्ता जाम किया जाएगा। अगर कोई अधिकारी आया तो उसका सिर भी फोड़ा जा सकता है। देवेंद्र सिंह परमार, किशन सिंह चाहर, सुनील शर्मा, तरुन कुमार, मनोज शर्मा, संदीप सिंह आदि ने ढोल के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया। सपा के महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार, लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव आदित्य गौतम, अजय प्रताप सिंह एडवोकेट, हरिकिशन फौजी, वंदन सिंह, नीलम भदौरिया, प्रेम सिंह सोलंकी, भारत भूषण, मुकेश चंद गोयल, मनीष अग्रसेना आदि ने विचार रखे।