SP district president said- MLA and his people are being framed as part of a conspiracy | सपा जिलाध्यक्ष बोले-साजिशन विधायक, उनके लोगों को फंसाया जा रहा: हिरासत में लिया गया MLA का बेटा घर नहीं पहुंचा, उसके साथ कुछ भी हो सकता है – Gyanpur News

भदोही में सपा विधायक जाहिद बेग और उनकी पत्नी पर मुकदमा दर्ज होने के बाद रविवार को विधायक के बेटे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस मामले में सपा जिलाध्यक्ष ने प्रशासन पर गम्भीर आरोप लगाया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हिरासत में लिया गया विधायक का बेटा घ
.
साथ ही सुसाइड करने वाली लड़की के गांव का एक दलित लड़का भी 4 दिन पूर्व पुलिस के उठाने के बाद से गायब है। पीड़ित पक्ष के बिना शिकायत किए साजिशन विधायक व उनके लोगों को फंसाने का काम किया जा रहा है।
विधायक का बेटा घर नहीं पहुंचा सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने पुलिस प्रशासन पर विधायक जाहिद बेग पर मुकदमे और उनके बेटे को हिरासत में लेने पर गम्भीर आरोप लगाया है। जिलाध्यक्ष कहा कि जिन्हें पुलिस पीड़ित बता रही है, ना उनकी तरफ से कोई तहरीर दी गई है और न ही उनको कोई शिकायत है। इसके बावजूद विधायक जाहिद बेग पर गंभीर धाराओं में मुकदमे कायम किए गए हैं। उनके बेटे जईम बेग को रविवार सुबह 10 बजे पुलिस ने घर से हिरासत में लिया था। मीडिया के माध्यम से पता लग रहा है कि छोड़ दिया गया है। लेकिन अभी तक वह न घर पहुंचा, न हम लोगों के संपर्क में आया, न तो उसका पता चल पाया है। हम लोगों को आशंका है कि कहीं उसके साथ कोई अनहोनी न हो जाए।
दलित लड़के के एनकाउंटर का शक जो लड़की सुसाइड की थी, उसके ही पड़ोस के मामदेवपुर के एक दलित (पासी) समाज के लड़के को पुलिस ने चार दिन पहले से उठाया है। उसको थाने पर रखे हैं कि कहा रखें है। डर है कि कहीं उसका भी न एनकाउंटर कर दिया जाए। साजिशन हमारे विधायक को, उनके परिवार और उनके लोगों फंसाया जा रहा है।
पीड़ित पक्ष के लोग विधायक से संतुष्ट उन्होंने कहा कि जबकि पीड़ित पक्ष के लोग विधायक से संतुष्ट हैं। जो दूसरी लड़की को बरामद किया गया था, उसके मां-बाप नही हैं। उसके मौसी का लड़का विधायक के यहां रहता है। लड़की उनके साथ रहती थी न कि विधायक के यहां काम करने के लिए रहती थी।