उत्तर प्रदेश

The body of a teenager was found hanging from a neem tree | नीम के पेड़ से लटकता मिला किशोर का शव: परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, घर से 700 मीटर दूर है घटनास्थल – Hardoi News

हरदोई में किशोर का शव नीम के पेड़ में फांसी के फंदे से लटकता मिला है। बताया गया कि किशोर रात में अपने भाई के साथ घर पर सो रहा था। सुबह उसके घर से लगभग 700 मीटर दूर उसका शव मिला है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता ने आरोप लग

.

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ठोक कबूलपुर गांव में LIC एजेंट के घर के सामने नीम के पेड़ में साड़ी के फंदे से सरोज के पुत्र पुनीत का शव लटकता मिला। कबूलपुर निवासी सरोज कुमार खेती किसानी का काम करते हैं। उनके पांच पुत्र जेनिश, पुनीत, सनी, आदर्श व रौनक है।

मृतक के चाचा राजकुमार ने बताया कि पुनीत शाम को खाना खाने के बाद अपने बड़े भाई जैनीश के साथ छत पर रखे छप्पर के नीचे लेटा था। रात दस बजे तक परिवार के लोगों ने उसे घर में देखा। इसके बाद परिवार के सभी लोग सो गए। शुक्रवार की सुबह गांव में LIC एजेंट के घर के सामने पेड़ में साड़ी के फंदे से लटकता पुनीत का शव देखा गया। इस बात की जानकारी होने पर LIC एजेंट ने किशोर के परिजनों को मामले की सूचना दी। यह सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे।

मृतक के पिता सरोज का आरोप है कि उसके पुत्र को मारकर लटकाया गया है। लेकिन वजह नहीं बताई पा रहे हैं। वहीं पुलिस सारे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button