A young man committed suicide in Unnao | उन्नाव में युवक ने किया सुसाइड: पत्नी से झगड़े के बाद अलग रहता था, बेटा पिता के साथ और बेटी मां के साथ रहती थी – Unnao News

सदर कोतवाली क्षेत्र के कल्याणी देवी मोहल्ले में रहने वाले 28 वर्षीय युवक उत्तम तिवारी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, उत्तम तिवारी ने पत्नी शालनी द्विवेदी के साथ लंबे समय से चल रहे विवाद के चलत
.
पुलिस के मुताबिक, उत्तम तिवारी और शालनी द्विवेदी के बीच पिछले चार महीनों से विवाद चल रहा था। इस विवाद के कारण शालनी अपने बच्चों के साथ अलग रह रही थी। उत्तम तिवारी पेशे से इलेक्ट्रिशियन था, जबकि उसकी पत्नी मंगतखेड़ा गांव की निवासी है। दोनों के बीच झगड़े का मुख्य कारण पत्नी के काम करने को लेकर मतभेद था।
पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव मृतक के दो बच्चे हैं एक लड़का और एक लड़की। लड़के का नाम कान्हा है, जो अपने पिता के साथ रह रहा था। परिवार में झगड़ों और अनबन का असर बच्चों पर भी पड़ा था। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उत्तम तिवारी ने पत्नी के साथ विवाद के बाद जहरीला पदार्थ निगला। पुलिस इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।