100 solar lights will be installed in Banthra, Lucknow | लखनऊ के बंथरा में लगेगी100 सोलर लाइट: विधायक राजेश्वर सिंह ने गढ़ी चुनौटी के लोगों से की मुलाकात, मेधावी छात्र को दिया लैपटॉप – Lucknow News

लखनऊ के सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने बंथरा क्षेत्र के 10 गांवों में 100 सोलर लाइट्स लगाने की घोषणा की है। इस कदम से क्षेत्र में रात के समय बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित होगी। राजेश्वर सिंह ने क्षेत्रीय कार्यक्रमों में भाग लेते हुए महिला मो
.
विधायक ने गढ़ी चुनौटी के ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने राधा कृष्ण मेले की सराहना की और आयोजन समिति को धन्यवाद दिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के साथ चाय पर चर्चा के दौरान भाजपा सदस्यता अभियान को सफल बनाने की रणनीति पर विचार किया गया।
राजेश्वर सिंह ने बंथरा क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से भी चर्चा की। कार्यक्रमों में भाजपा नेता वीरेंद्र तिवारी, सुरेश सिंह, शंकरी सिंह और कई अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।