उत्तर प्रदेश

Ganesh idol immersion begins in Unnao | उन्नाव में गणेश प्रतिमा विसर्जन शुरू: अगले बरस तू जल्दी आ…के जयकारों के साथ दी विदाई, जयकारों के साथ उड़ा अबीर-गुलाल – Unnao News

उन्नाव में गणेश प्रतिमा विसर्जन का दौर शुरू हो गया है।

7 सितंबर को शुरू हुआ गणेश महोत्सव अब अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है। इस उत्सव के अंतिम दिन नगर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का कार्यक्रम धूमधाम से चल रहा है। गुरुवार को नगर के विभिन्न हिस्सों में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया, जिसमें भक्तगण श्

.

गंगाघाट पर राजा श्री गणेश महोत्सव के अवसर पर बाबा की आरती की गई। जहां भक्तों ने मिलकर गाजे-बाजे के साथ विसर्जन समारोह को भव्य रूप से मनाया। इस अवसर पर भक्ति गीतों की गूंज के बीच, युवा और वृद्ध सभी ने एक साथ मिलकर गणपति बप्पा के जयकारे लगाए और उनके प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की।

चंपापुरवा में भी गणेश महोत्सव की धूम मची रही। यहां पर गजानन सरकार की महाआरती का आयोजन बड़े श्रद्धा भाव के साथ किया गया। चंपापुरवा के स्थानीय निवासियों ने पूरे उत्साह और धार्मिक भावनाओं के साथ आरती की और बप्पा के विसर्जन के मौके पर हर कोई भक्ति में लीन नजर आया।

उन्नाव में गणेश प्रतिमा विसर्जन का दौर शुरू हो गया है।

पूरा वातावरण भक्तिमय हुआ फत्तेखेड़ा झील पर गणेश महोत्सव की सबसे अधिक भीड़ देखी गई। सुबह से लेकर देर शाम तक, नगर, उन्नाव और कानपुर के लोग झील पर आते रहेंगे। वे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते हुए मूर्तियों का विसर्जन कर रहे थे। झील के किनारे पर भक्तगण भक्ति गीतों पर थिरकते हुए गणेश जी को विदाई दे रहे थे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

महाभोग लगाया गया गायत्री नगर श्री गणेश नव युवक सेवा समिति द्वारा गणेश महोत्सव में विशेष आयोजन किया गया। यहां गणपति बप्पा को महाभोग अर्पित किया गया और उनकी आरती भी की गई। इस अवसर पर स्थानीय लोग। विशेष रूप से दिलीप शुक्ला भोला, बसंत मिश्रा, राजन मिश्रा, प्रेम चंद्र कश्यप, शिब्बू तिवारी, पप्पू तिवारी और पूर्व सैनिक विजय तिवारी भी मौजूद रहे। इन सभी ने मिलकर बप्पा को विदाई देने के लिए विशेष व्यवस्था की और उत्सव को भव्य बनाने में अपना योगदान दिया।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button