Ghaziabad rolls back the ban on e-rickshaws | गाजियाबाद में ई-रिक्शा पर प्रतिबंध का फैसला वापस: यूनियन के विरोध के बाद माना पुलिस प्रशासन, राजनीतिक दलों ने भी किया था प्रदर्शन – Ghaziabad News

गाजियाबाद पुलिस ने 12 सितंबर से ई-रिक्शा चलाने पर प्रतिबंध के अपने फैसले को वापस ले लिया है। बीते दिनों डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने पुराने बस अड्डे से लेकर चौधरी मोड़ तक 12 सितंबर से ई-रिक्शा चलाने पर प्रतिबंध लगाया गया था। इसके पीछे ट्रैफिक जाम और सड़
.
राजनीतिक दलों ने भी किया था विरोध
इस आदेश का चौतरफा विरोध हो रहा था। ना सिर्फ ई-रिक्शा संचालक बल्कि विपक्षी राजनीतिक दल, व्यापार मंडल, भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि और बीजेपी के संगठन के लोग भी इस फैसले का विरोध कर रहे थे। इसके बाद बैकफुट पर आई गाजियाबाद पुलिस ने इस आदेश को वापस ले लिया है।
ई-रिक्शा यूनियन के लोग डीसीपी से मिले
ई-रिक्शा यूनियन के लोगों ने डीसीपी से की मुलाकात
इसको लेकर बुधवार में भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा व्यापार मंडल के पदाधिकारी, गाजियाबाद नगर निगम के पार्षद और ई-रिक्शा यूनियन के लोग डीसीपी से मिले थे। भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि सांसद अतुल गर्ग ने भी इस मामले में अधिकारियों से बात की थी।
कांग्रेस समाजवादी पार्टी ने इस निर्णय के विरोध में मोर्चा खोला हुआ था। जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया था। भारतीय जनता पार्टी के लोनी विधानसभा के विधायक नंद किशोर गुर्जर ने तो इस निर्णय को पुलिस का तानाशाही निर्णय बता दिया था।