उत्तर प्रदेश

History sheeter shot in broad daylight in Meerut, condition critical | मेरठ में हिस्ट्रीशीटर को सरेबाजार मारी गोली हालत गंभीर: कुछ दिन पहले जेल से छूटकर आया था गौकश, मुठभेड़ में हुआ था घायल – Meerut News

मेरठ में देर शाम युवक को मारी गोली

मेरठ में जेल से छूटकर आए गौकश हिस्ट्रीशीटर शादाब उर्फ चूहा पर सरेबाजार गोलियां बरसाई गईं। स्कूटी पर सवार होकर 2 हमलावर आए और बीच बाजार फायरिंग कर दी। फायरिंग कर हमलावर भाग गए। बाजार में लगे सीसीटीवी में हमलावर भागते नजर आ रहे हैं। वहीं गोली लगने से श

.

2 जुलाई को पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

अस्पताल में पहुंचे परिजन और पुलिस, लगी भीड़

मामला मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्याम नगर रोड का है। जहां शुक्रवार देर शाम शादाब एक कैंटीन में बैठा था। शादाब कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया है। शादाब हिस्ट्रीशीटर है। इस पर 1 दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। 2 जुलाई को शादाब पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया था। इसके पैर में गोली लगी थी। इसके बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। कुछ दिन पहले जेल से छूटा है।

हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

शुक्रवार को शादाब कैंटीन में बैठा था। तभी स्कूटी पर दो लोग सवार होकर आए। शादाब पर फायरिंग कर दी। गोली उसके सीने में लगी। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। शादाब ने ईद के दिन गाय काटी थी। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ा था। हमलावरों की अभी जानकारी नहीं मिली है। लेकिन मामले में जलील का नाम सामने आ रहा है।

बकरीद पर दी गाय की कुर्बानी

सीसीटीवी में भागते हुए दिख रहे हमलावर

सीसीटीवी में भागते हुए दिख रहे हमलावर

शादाब उर्फ चूहा मेवगढ़ी मजीद नगर का रहने वाला है। इसने बकरीद वाले दिन गाय की कुर्बानी दी थी। इसके बाद पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने पर पकड़ा गया था। पुलिस की 3 टीमें हमलावरों की तलाश में लगी है।

मुठभेड़ वाले दिन की खबर भी पढ़िए…

मेरठ में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़:पैर में गोली लगने से घायल हुआ गोकश, 12 से ज्यादा मुकदमे हैं दर्ज

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button