BJP launched membership drive Siddharthnagar | सिद्धार्थनगर में भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान: मिस्ड कॉल से 600 लोगों ने ग्रहण की सदस्यता, हर बूथ पर 200 कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य – Siddharthnagar News

सिद्धार्थनगर की डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के भारतभारी मंडल में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान का नेतृत्व पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। महेश योगी नगर, सुहेलवा, और बघमरा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में
.
पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य हर बूथ पर 200 नए सदस्यों को जोड़ना है। इसके लिए भाजपा के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे और उन्हें भाजपा की नीतियों और किए गए विकास कार्यों के बारे में अवगत कराएंगे। ऑनलाइन माध्यम से 8800002024 पर मिस्ड कॉल करके कोई भी व्यक्ति भाजपा का सदस्य बन सकता है।
पूर्व विधायक ने कहा कि सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए पार्टी ने बूथ स्तर पर मजबूत और व्यापक तैयारी की है। इस अभियान को दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहला चरण 2 सितंबर से 25 सितंबर तक और दूसरा चरण 1 अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक चलेगा। एक मोबाइल नंबर से केवल एक ही सदस्यता ली जा सकती है, जबकि जिन लोगों के पास मोबाइल नहीं है, उनके लिए ऑफलाइन फॉर्म भरने की भी सुविधा उपलब्ध है।
इस दौरान चेयरमैन चंद्र पाण्डेय उर्फ चंदू चौधरी, दिलीप उर्फ छोटे पाण्डेय, अवधेश चौधरी, अंबिका पाण्डेय, सत्य प्रकाश पाण्डेय, डम्पू पाण्डेय, अजीत उपाध्याय, शिव कुमार दुबे, कृष्ण कुमार पाण्डेय, ब्रिजेश शुक्ला समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।