उत्तर प्रदेश

BJP state president’s counterattack on Akhilesh Yadav’s statement | अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पलटवार: बोले-सपा अपराध और अपराधियों में जाति देखने का करती है काम, उप चुनाव में 10 सीटें जीतने का किया दावा – Sultanpur News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी शुक्रवार को सुल्तानपुर पहुंचे। जहां उन्होंने 5 सितम्बर को हुए एनकाउंटर पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया। भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि “समाजवादी पार्टी अपराध और अपराधियों में जाति देखने क

.

योगी सरकार की कानून व्यवस्था पर फोकस

भूपेंद्र चौधरी ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार की प्राथमिकता स्पष्ट की। कहा कि “हमारी सरकार कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हम उन तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं। जो गैरकानूनी और समाज विरोधी गतिविधियों में संलिप्त हैं।”

उप चुनाव में भाजपा की पूरी तैयारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने आगामी उप चुनाव को लेकर भाजपा की रणनीति साझा की। वहीं दावा किया कि उनकी पार्टी पूरी तैयारी के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा, “आयोग जब चुनाव की तिथि घोषित करेगा, हम अपने प्रत्याशी चयनित करके दस की दस सीटें जीतेंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि उत्तर प्रदेश की जनता का आशीर्वाद हमें मिलेगा।”

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी गोड़वा गांव भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी गोड़वा गांव भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत की।

सदस्यता अभियान की शुरुआत

प्रदेश अध्यक्ष ने जयसिंहपुर विधानसभा के सेमरी टोल प्लाजा के रास्ते गोड़वा गांव पहुंचकर भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत की। उन्होंने इस अभियान के जरिए पार्टी की ताकत बढ़ाने और नए सदस्यों को जोड़ने का संकल्प व्यक्त किया।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button