उत्तर प्रदेश

A 32-year-old woman committed suicide by hanging herself in Para | पारा में 32 साल की महिला ने लगाई फांसी: पति को टीबी होने से परेशान थी, कमजोर हो गई थी घर की आर्थिक स्थिति – Lucknow News

लखनऊ के पारा इलाके 32 साल की महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। महिला घर में अकेली थी उस दौरान घर के पंखे के सहारे फांसी का फंदा बनाकर लटक गई। पति को कुछ महीने पहले टीबी की शिकायत हो गई। जिसके चलते डॉक्टर ने दोनों को अलग रहने की सलाह दी थी। तब से महिला

.

भपटामऊ थाना पारा के रहने वाले इन्द्रपाल पुत्र जोधीप्रसाद मजदूरी करते हैं। इन्द्रपाल ने सोमवार सुबह करीब 8 बजे पुलिस को सूचना दी कि उनकी पत्नी आरती रावत (32) ने फांसी लगा ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि आरती पंखे के सहारे दुप्पटे से फंदा लगाकर लटकी हुई हैं। जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पति ने अलग रहने की दी थी सलाह

पुलिस पूछताछ में पता चला कि महिला गृहणी थी। उसका 8 साल का एक बेटा है। करीब एक महीना पहले पति इन्द्रपाल को टीबी की बीमारी हो गई। जिसके चलते कामकाज बंद हो गया। घर की स्थिति खराब होने लगी। डॉक्टर ने भी दोनों को अलग रहने की सलाह दी थी। इसलिए पति अलग जमीन पर सोता था वो बच्चे के साथ बेड पर रहती थी। अचानक से सब चीज होने की वजह से महिला परेशान रहने लगी थी। पुलिस का कहना है कि शव पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत की स्पष्ट वजह भी अभी पता नहीं चल पाई है।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button