SP workers demonstrated in Mahoba Collectorate | महोबा कलेक्ट्रेट में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन: डीएम को ज्ञापन देकर मुकदमा वापस लेने की मांग की, कहा- फर्जी मुकदमा लिखा गया – Mahoba News

महोबा कलेक्ट्रेट में सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी का नाम लेकर कार्यकर्ताओं पर दर्ज कराए गए मुकदमे से सपाई आक्रोशित हैं। उन्होंने मुकदमे को वापस लिए जाने की मांग की। मुकदमा वापस न होने पर सपाइयों ने सड़क पर उतर
.
कुलपहाड़ तहसील के रिकवाहा गांव में समाजवादी द्वारा छात्र नौजवान पीडीए अभियान के तहत सदस्यता कार्यक्रम किया जा रहा था।कार्यक्रम सरकारी स्कूल में किए जाने का आरोप लगाकर कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज हुआ है। इस मुकदमे के बाद से सपा कार्यकर्ता आक्रोश में है। सपाइयों का आरोप है कि राजनीतिक द्वेष भावना के चलते फर्जी मुकदमा कार्यकर्ताओं पर लिख दिया गया।
सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के नेतृत्व में इकट्ठा हुए सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में पहुंचकर प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ता हाथ में संविधान की किताब लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे और दर्ज किए गए मुकदमे को वापस लिए जाने की मांग की गई। सांसद अजेंद्र सिंह लोधी, सपा नेता पुष्पेंद्र यादव, जिला अध्यक्ष शोभालाल, बाबू मंसूरी सहित वरिष्ठ सपाइयों के साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर9 अगस्त से 10 सितंबर तक समाजवादी छात्र नौजवान पीडीए सदस्यता अभियान कार्यक्रम के निर्देश दिए गए थे। जिसके तहत सपा कार्यकर्ता रिकवाहा गांव में सदस्यता अभियान चला रहे थे। तेज बारिश होने के चलते सपा कार्यकर्ता सरकारी स्कूल में बचने के लिए पहुंच गए। जहां पर पहले से ही ग्रामीणों द्वारा पंडाल लगाकर कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम की रुपरेखा बनाई जा रही थी। आरोप है कि विपक्ष और कुछ अराजक तत्वों ने सपा कार्यकर्ताओं की फोटो खींचकर सोशल मीडिया में वायरल कर दी और सपा के सदस्यता अभियान सरकारी स्कूल में करने का आरोप लगाकर उसे वायरल किया गया। जिससे सत्ता पक्ष के दबाव के चलते विद्यालय प्रधानाचार्य इम्तियाज की तहरीर पर मुकदमा समाजवादी पार्टी को जोड़ते हुए लिखवा दिया गया।
सपा कार्यकर्ताओं ने निष्पक्ष जांच कराकर मुकदमा वापस लिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि लिखा गया मुकदमा फर्जी है। ऐसे में इस मुकदमे को वापस लिया जाए। यदि मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो फिर समाजवादी पार्टी के सभी विंग के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर बड़ा प्रदर्शन करेंगे। लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के बढ़ते जनाधार और पीडीए अभियान की अपार सफलता से ही विपक्ष बौखलाया है। जिसके चलते ही कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे लिखवाकर प्रताड़ित किया जा रहा है।
