Kanpur Nagar Nigam, Kanpur News today, Kanpur News Hindi, Kanpur | नगर निगम जोन-1 कार्यालय की गिरी छत: बाल-बाल बचे कर्मचारी; दशकों पुरानी बिल्डिंग में संचालित हो रहा जोनल कार्यालय – Kanpur News

फॉल सीलिंग गिरने के बाद टूटी छत की ओर देखते हुए कर्मचारी।
सोमवार को सिविल लाइंस स्थित नगर निगम के जोनल कार्यालय-1 की छत का हिस्सा गिर गया। गनीमत रही कि यहां कार्य कर रहे कर्मचारी बाल-बाल बच गए। दशकों पुरानी बिल्डिंग में नगर निगम का जोनल कार्यालय संचालित है। यहां बड़ी संख्या में कर्मचारी और क्षेत्रीय लोग आते-
.
फॉल सीलिंग गिरने के बाद छत का गिरा मलबा।
कर्मियों ने भागकर बचाई जान
विभाग की सीलिंग अचानक गिर गई। यहां काम कर रहे, करीब 4 कर्मचारी फॉल सीलिंग गिरते ही भाग खड़े हुए। कर्मचारियों ने ऑफिस को ठीक करने के बाद ही बैठने की बात कही। फिलहाल कार्यालय की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है।
जर्जर होती जा रही है बिल्डिंग
जोनल अधिकारी-1 विद्यासागर यादव ने बताया कि छत में लगा प्लास्टर नीचे गिरा है। छत के नीचे लगी फॉल सीलिंग भी नीचे गिर गई। यहां कार्य कर रहे कर्मचारियों को कोई चोट नहीं आई है। जांच कर पूरी छत की रिपेयरिंग कराई जाएगी। बिल्डिंग पुरानी है, इस वजह से बारिश में कुछ दिक्कत हो जाती है।