Varanasi A young man died while bathing at Assi Ghat | अस्सी घाट पर स्नान कर रहे युवक की मौत: जलपुलिस के मना करने पर बोला- हम साहनी हैं, स्थानीय मांझी ने कुदकर निकाल बाहर – Varanasi News

वाराणसी के अस्सी घाट पर उस समय सनसनी फैल गई जब एक झारखंड निवासी बॉबी (17 वर्ष) गंगा में डूब गया। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिजनों के साथ गंगा में स्नान कर रहा था। मौके पर पहुंची जल पुलिस ने उन सभी को मना किया लेकिन युवक ने बताया कि हम साहनी है नह
.
जल पुलिस द्वारा किया गया था मना
स्थानीय जल पुलिस ने बताया- युवक 3-4 लोग के साथ स्नान कर रहा था। जब उसे मना किया गया तो उसने बताया कि उसे तैरने आता है। लेकिन जैसे ही जल पुलिस थोड़ा आगे बढ़ी तो तुरंत उसके परिजनों में अफरातफरी का माहौल हो गया। उन्होंने बताया कि हमारा लड़का नहीं मिल रहा है। जल पुलिस ने स्थानीय मांझी समाज के लोगों की मदद से तुरंत गंगा में डूबे युवक को बाहर निकलवाया। बाहर निकलने पर लड़के को बचाने की काफी कवायत की गई लेकिन वह नहीं बचा। आनन फानन में उसे ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।
पिता करता है झारखंड में किसानी
युवक के साथ वाराणसी पहुंचे धर्मवीर ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ वाराणसी घूमने आए थे। वाराणसी के अस्सी घाट पर पहुंचकर वह सभी गंगा स्नान कर रहे थे। उन्होंने बताया कि हम स्नान कर रहे थे उसी समय हमारे साथ गंगा में स्नान कर रहा बॉबी डूब गया। उन्होंने बताया कि वह दसवीं में पढ़ाई करता है। उनके पिता श्रवण कुमार खेती का काम करते हैं। लड़का दो बहनो में अकेला भाई था।