उत्तर प्रदेश

Kanpur Crime, Kanpur News Today, Kanpur News Hindi, Kanpur Police, Kanpur | ADM की पत्नी से लूट करने वालों का हाफ एनकाउंटर: कानपुर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़; श्याम नगर में दोनों बदमाशों के पैर में मारी गोली – Kanpur News

घटनास्थल की जांच करती हुई पुलिस।

बुधवार देर रात कानपुर पुलिस की दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। बदमाशों द्वारा कई राउंड गोली चलने के बाद पुलिस ने दोनों को पैर में गोली मारकर अरेस्ट कर लिया।

.

बता दें कि 5 दिन पहले चकेरी थानाक्षेत्र के श्याम नगर में मॉर्निंग वॉक पर निकलीं सेवानिवृत्त एडीएम की पत्नी से बाइक सवार लुटेरों ने झपट्टा मारकर चेन लूट ली थी। जिसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

चकेरी में पुलिस से हुई मुठभेड़
पुलिस के मुताबिक चकेरी के श्याम नगर न्योरा गांव के पास से गुजर रहे थे। मुखबिरी से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया। पुलिस को देखते ही स्कूटी से दोनों बदमाश भागने लगे और पुलिस पर कई राउंड गोलियां चलाई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दोनों को पैर में गोली मारकर अरेस्ट कर लिया। कांशीराम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

लुटेरों की पहचान विशाल शर्मा पुत्र स्व. विनोद शर्मा निवासी ग्राम हमीदपुर थाना नारायणगढ़ अंबाला हरियाणा के रूप में हुई है। इसके ऊपर 15 से अधिक मामले विभिन्न जिलों में दर्ज हैं। दूसरे साथी उन्नाव निवासी अनस को भी पुलिस ने मुठभेड़ में अरेस्ट किया है। दोनों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम था।

आधी चेन ही लूट पाए थे लुटेरे
भागने के चक्कर में लुटेरों के हाथ में आधी चेन ही आ पाई थी। लुटेरों ने घर से 10 मीटर की दूरी पर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने 80 से अधिक सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की तलाश की। श्याम नगर ई ब्लॉक निवासी अनिल मिश्र सेवानिवृत्त एडीएम हैं।

ये है पूरा मामला
वर्तमान में विद्युत विभाग के उपभोक्ता फोरम में सदस्य हैं। उनके अनुसार तड़के साढ़े पांच बजे पत्नी रितु इलाके की एक महिला के साथ मॉर्निंग वॉक करने निकली थीं। इस दौरान वह अपने कुत्ते को घुमाने निकले थे। तभी बाइक से दो युवक आए।

पीछे बैठा युवक बाइक से उतर गया। बाइक चला रहा युवक उनके घर के पास मोड़ पर खड़ा हो गया। बाइक से उतरे युवक ने पत्नी के गले में झपट्टा मारा, जिससे चेन टूट गई। आरोपी आधी चेन लेकर बाइक में बैठकर भाग निकला।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button