उत्तर प्रदेश

Last farewell to the female soldier with guard of honor | गार्ड ऑफ ऑनर के साथ महिला सिपाही को अंतिम विदाई: हरदोई में एसपी ने कंधा दिया, पुलिस की गाड़ी पलटने से गई थी जान – Hardoi News

एसपी व अन्य अधिकारियों ने महिला सिपाही के शव को कंधा दिया।

मंगलवार की शाम हरदोई में एक दर्दनाक घटना घटी, जब एक अनियंत्रित पुलिस जीप तालाब में गिर गई। इस हादसे में महिला कांस्टेबल शशि सिंह की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

.

कासिमपुर थाना क्षेत्र के गौसगंज में रानी कैफे के पास यह हादसा हुआ। पुलिस जीप अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गई। जीप में कासिमपुर चौकी इंचार्ज प्रणवीर सिंह, महिला कांस्टेबल शशि सिंह, पुलिस पहरुआर शुभम और मनोज मौजूद थे। वे एक पीड़िता के बयान के लिए हरदोई कोर्ट से लौट रहे थे। स्थानीय लोगों ने तेजी से पहुंचकर पुलिसकर्मियों को बाहर निकाला, लेकिन महिला कांस्टेबल शशि सिंह की मौत हो चुकी थी।

महिला कांस्टेबल शशि सिंह का पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम के बाद उसी थाने में अंतिम विदाई के लिए रखा गया, जहां उनकी तैनाती थी। इस भावुक मौके पर थाने में तैनात उनके साथी पुलिसकर्मी और पुलिस विभाग के सभी अधिकारी गमजदा नजर आए। एसपी नीरज कुमार जादौन ने शोक सभा में शामिल होकर मृतक महिला आरक्षी के पार्थिव शरीर को कंधा दिया और उनके परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

एसपी ने परिजनों को सांत्वना दी।

फतेहपुर की रहने वाली, कानपुर में ससुराल
शशि सिंह फतेहपुर जिले की निवासी थीं, जबकि उनकी ससुराल कानपुर के पुरवा मीर थाना महाराजपुर में है। उनके पति ज्ञान सिंह सिविल परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और उनके परिवार में एक 7 वर्षीय बेटी आराध्या भी है। हादसे के बाद पुलिस विभाग ने शशि सिंह के परिवार को पूरा समर्थन देने का वादा किया है और इस दुर्घटना की जांच की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

गार्ड ऑफ ऑनर से साथ महिला सिपाही को अंतिम विदाई दी गई।

गार्ड ऑफ ऑनर से साथ महिला सिपाही को अंतिम विदाई दी गई।

एसपी ने महिला सिपाही को श्रद्धांजलि दी।

एसपी ने महिला सिपाही को श्रद्धांजलि दी।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button