उत्तर प्रदेश

To rehabilitate flood victims, the administration used bulldozers | बाढ़ पीड़ितों को बसाने के लिए, प्रशासन ने चलवाया बुलडोजर: एक साल पहले डीएम ने खाली करने का दिया था नोटिस, 37 बिस्सा भूमि पर था अवैध कब्ज़ा – Basti News

बस्ती जिले के कलवारी रामपुर तटबंध के पास मदरहवा, मईपुर बड़कपुरवा निवासी बाढ़ पीड़ितों को बसाने के लिए जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलवा कर, अवैध कब्जाधारियों के पक्के आवासों को जमींदोज करा दिया। जिस स्थान पर प्रशासन ने बुल्डोजर चलवाया।

.

वह भूमि बाढ़ पीड़ितों के लिए पहले चिन्हित हुई थी, लेकिन धीरे-धीरे कुछ लोगों की नजर इस भूमि पर गड़ गई और उन्होंने भूमि के काफी हिस्से पर पक्का निर्माण करते हुए कब्जा कर रखा था। नायब तहसीलदार वीर बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस दलबल के साथ अवैध कब्जे पर बुलडोजर चला कर खाली करा दिया।

एक वर्ष पूर्व डीएम ने खाली करने का दिया था नोटिस
अवैध कब्जादारों को कब्जा हटाने के लिए एक साल पहले तत्कालीन DM प्रियंका निरंजन ने बाढ़ पीड़ितों को विस्थापित करने के लिए बैराड़ी एहतमाली के गाटा संख्या 896 में 468 हेक्टेयर लगभग 37 बिस्सा जमीन को खाली कराने के लिए नोटिस दिया गया था।

सरकारी जमीन पर जाबिर अहमद, नूर अहमद, सुफियान मुबीन, मेहदी हसन, तजमुल, रामधनी, शिवधनी, दीपचंद करमचंद, बिफई, फूले सहित लगभग 12 लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया था। नोटिस के बाद अवैध कब्जा खाली नहीं करने पर जिला प्रशासन ने दोबारा नोटिस जारी कर तत्काल कब्जा हटाने के निर्देश दिए थे। कब्जा नहीं हटाने पर यह कार्रवाई की गई।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button