उत्तर प्रदेश

5 puppies of a street dog were burnt alive in Meerut | स्ट्रीट-डॉग के 5 बच्चों को जलाने वाली महिलाओं की सफाई: थाने पहुंचकर बोलीं- हमने कूड़ा जलाया था…अंजाने में भूल हो गई – Meerut News

मेरठ में स्ट्रीट डॉग के 5 नवजातों को जलाने वाली आरोपी महिलाओं ने कहा कि उन्होंने कचरा जलाया था। उन्हें नहीं पता था कि कचरे में लगी आग की लपटे डॉग पपीज तक चली जाएंगी। शनिवार को दोनों महिलाओं को पुलिस ने थाने पर पूछताछ के लिए बुलाया। लगभग 1 घंटे तक थान

.

दिवाली के कचरे में लगाई थी आग पुलिस ने थाने में दोनों महिलाओं से पहले एक साथ फिर अलग-अलग पूछताछ कर बयान दर्ज किए। पुलिस ने पूछा कि 3 दिन के नवजात बच्चों को इतनी हिंसक मौत क्यों दी। इस पर महिलाओं ने अपनी सफाई में कहा कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि वहां डॉग पपीज लेटे हैं।

कहा कि हम तो दिवाली की सफाई के कारण कचरा जला रही थीं। उसी कचरे में आग लगाई थी लेकिन वो आग श्वान के बच्चों तक चली गई इसकी हमें जानकारी भी नहीं थी। कहा कि दूसरे दिन हमें इसकी जानकारी मिली।

दोनों महिलाएं फौजियों की पत्नी हैं शोभा और आरती दोनों आरोपी महिलाएं आपस में देवरानी, जेठानी हैं। दोनों के पति फौज में हैं। बॉर्डर पर तैनात हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि इन महिलाओं को श्वानों के बच्चों से दिक्कत थी। जिस दिन बच्चों का जन्म हुआ था। तब भी ये महिलाएं कह रही थीं कि ये लोग गंदगी फैलाएंगे। कालोनी में शोर मचाएंगे। इसलिए महिलाओं ने इन्हें जिंदा मार दिया।

थाना प्रभारी जितेंद्र ने बताया कि दोनों आरोपी महिलाओं को पूछताछ के लिए थाना बुलाया गया था। दोनों महिलाओं के पति फौज में हैं। दोनों एक ही परिवार की महिलाएं हैं। महिलाओं ने कहा कि वो कचरा जला रही थी धोखे से श्वान के बच्चे जल गए। पूछताछ के बाद अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button