Nagar Kirtan tomorrow on the occasion of Prakash Parv of Guru Nanak Dev | गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन कल: लखनऊ के नाका गुरुद्वारा में आयोजित होगा कार्यक्रम – Lucknow News

गुरु नानक देव महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में एक भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। यह नगर कीर्तन 10 नवंबर 2024 रविवार को दोपहर 1:30 बजे ऐतिहासिक गुरुद्वारा नाका हिंडोला, लखनऊ से आरंभ होगा। गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष डॉ. अमरजोत सिंह ने बता
.
यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर नाका हिंडोला, चारबाग, गुरु नानक मार्केट, गौतम बुद्ध मार्ग, बांसमंडी चौराहा, लाटुश रोड, श्रीराम रोड, गणेश गंज होते हुए शाम 7:00 बजे गुरुद्वारा साहिब पर समाप्त होगा। वहाँ श्री गुरु ग्रंथ साहिब की शाही सवारी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।
महामंत्री मनमीत सिंह बंटी ने बताया कि इस नगर कीर्तन में कई संगठनों की निष्काम जत्थे बंदियाँ और लखनऊ की प्रमुख सिंह सभाएँ हिस्सा लेंगी। साथ ही गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज, गुरुनानक डिग्री कॉलेज बांस मंडी और खालसा इंटर कॉलेज के छात्र – छात्राएँ रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।