उत्तर प्रदेश

Varanasi See Dussehra of Varanasi in pictures | तस्वीरों में देखें वाराणसी का दशहरा: BLW में जला पूर्वांचल का सबसे ऊंचा रावण,जय श्री राम के जयकारे से गूंज उठा मैदान – Varanasi News

BLW में जला पूर्वांचल का सबसे ऊंचा रावण।

पूरे काशी में बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयदशमी धूम- धाम से मनाया गया। जगह-जगह रावण दहन का कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर पूर्वांचल में सबसे बड़ा रावण वाराणसी के डीजल रेल इंजन कारखाना के मैदान में जलाया गया। इस रावण लंबाई 70 फिट थी। रावण के साथ मेघन

.

बरेका मैदान में जला रावण।

मलदहिया चौराहे पर धूं-धूं कर जला 40 फीट का रावण

विजयदशमी की शाम मलदहिया चौराहे पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का 40 फीट का रावण का पुतला दहन किया गया। राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल ने सत्य रूपी रिमोट का बटन दबाया। इसके साथ ही धनुष से निकला तीर लगते ही रावण का विशालकाय पुतला धू-धूकर जल उठा। इसके साथ ही लोगों ने जय श्रीराम का उद्घोष किया। इससे माहौल राममय हो गया। राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल ने कहा कि समाज में व्याप्त बुराई को समाप्त करने के लिए के प्रतीक पुतला को दहन इसलिए किया जाता है कि समाज में अंधकार को प्रकाश में लाया जा सके।

मलदहिया चौराहे पर जला रावण।

मलदहिया चौराहे पर जला रावण।

शहर से गांव तक 2 से 30 फीट तक ऊंचा जला रावण

वाराणसी जनपद में शहर के साथ-साथ गांव में भी रावण जलाया गया छोटे बच्चों ने भी अपने हाथों से रावण का पुतला तैयार किया और उसे जलाकर खुशी जाहिर की। कहा जाता हैं,चारों वेदों और 6 उपनिषदों का ज्ञान रखने वाले रावण पर जब राम ने विजय प्राप्त की तो इसे विजयादशमी कहा जाने लगा। जिसे विजय पर्व के रूप में मनाया जाता है। रावण का सर्वनाश उसके क्रोध और अहंकार के कारण हुआ। राम ने जब रावण का वध किया, तो इसे बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर देखा गया। इसी वजह से बुराई रूपी रावण के पुतले के दहन की परंपरा हर साल निभाई जाती है।

आइए अब तस्वीरों में देखते हैं काशी का रावण दहन….

वाराणसी के बरेका में सबसे बड़ा रावण।

वाराणसी के बरेका में सबसे बड़ा रावण।

रथ पर सवार होकर पहुंचे प्रभु राम।

रथ पर सवार होकर पहुंचे प्रभु राम।

राम-रावण की सेना दिखी आमने-सामने।

राम-रावण की सेना दिखी आमने-सामने।

रावण दहन को देखने के लिए लोग शाम 4 बजे ही पहुंच गए।

रावण दहन को देखने के लिए लोग शाम 4 बजे ही पहुंच गए।

रावण दहन को मोबाइल में कैद करते हजारों लोग।

रावण दहन को मोबाइल में कैद करते हजारों लोग।

मलदहिया चौराहे पर जलाया गया रावण का पुतला।

मलदहिया चौराहे पर जलाया गया रावण का पुतला।

रावण दहन चौबेपुर श्री रामलीला समिति।

रावण दहन चौबेपुर श्री रामलीला समिति।

वाराणसी के लंका क्षेत्र में (गोस्वामी तुलसीदास रामलीला) जलाया गया रावण।

वाराणसी के लंका क्षेत्र में (गोस्वामी तुलसीदास रामलीला) जलाया गया रावण।

रावण दहन के बाद शहर के जाम को खुलवाते दिखें आलाधिकारी।

रावण दहन के बाद शहर के जाम को खुलवाते दिखें आलाधिकारी।

रामनगर की रामलीला में रावण दहन।

रामनगर की रामलीला में रावण दहन।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button