उत्तर प्रदेश

Lucknow Today, October 6 News Of Your Interest | लखनऊ टुडे, 6 अक्टूबर-आपके काम की खबर: राजभवन में 5100 कन्याओं का पूजन, रूट रहेगा डायवर्ट; किसान महापंचायत में आएंगे राकेश टिकैत – Lucknow News

नमस्कार लखनऊ, मुस्कुराइए, आज 6 अक्टूबर, दिन रविवार है…

.

हम आपके लिए आज के इवेंट और आपसे जुड़ी काम की बातों को लेकर आए हैं। इसमें बता रहे हैं कि शहर में कहां-कहां और क्या-क्या हो रहा है। बिजली किन इलाकों में कटेगी, पानी किन इलाकों में नहीं आएगा। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट्स कहां हो रहे हैं। शहर का मौसम, सिटी का ट्रैफिक, सिनेमा, स्कूल-कॉलेज से जुड़ी जानकारियां भी हैं।

पढ़िए क्या कुछ है, आपके काम की बातें

सुविधाएं, जो सीधे आपसे जुड़ी हैं…
कहां बिजली नहीं आएगी?
  • न्यू सरोजनीनगर में विद्युत केबल और पोल बदलने का काम किया जाएगा। इसके कारण सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली बाधित रहेगी।
  • मुल्लाही खेड़ा और छुहारा खेड़ा में बिजली के तार और केबल बदलने का काम किया जाएगा। इसके कारण सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली कटौती रहेगी।
रूट डायवर्जन किधर रहेगा?
  • राजभवन में सुबह आठ बजे से 5,100 कन्याओं का पूजन कार्यक्रम होगा। इसको लेकर रूट डायवर्ट रहेगा।
  • बन्दरियाबाग चौराहे से सामान्य यातायात राजभवन, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि गोल्फ क्लब या एसएन ओवरब्रिज होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
  • लालबत्ती चौराहा से प्रेरणा केन्द्र तिराहा, एनेक्सी तिराहा, सिसेण्डी की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। बन्दरियाबाग, गोल्फ क्लब, एसएन ओवर ब्रिज होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
  • हजरतगंज की ओर से आने वाला सामान्य यातायात डीएसओ चौराहे की तरफ नहीं जा सकेगा। यह यातायात सिकन्दरबाग चौराहा, दैनिक जागरण चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगा।
  • रॉयल होटल चौराहा से सिसेण्डी, डीएसओ, एनेक्सी, प्रेरणा केन्द्र तिराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात हजरतगंज अथवा बर्लिग्टन चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
  • 1090 चौराहे से कोई भी रोडवेज बस गोल्फ चौराहा, बन्दरियाबाग की तरफ नहीं आएगी। रोडवेज बसें बैकुण्ठ धाम चिरैयाझील होते हुए अपने गन्तव्य को जाएंगी।
  • पार्क रोड चौराहा से कोई भी सामान्य यातायात डीएसओ चौराहा की तरफ नहीं आयेगा। यह यातायात हजरतगंज होते हुए अपने गन्तव्य को जाएगा।
  • पार्क रोड चौराहा से हजरतगंज चौराहा तक एक लेन चालू रहेगी।
  • स्वामी विवेकानन्द (चौन) तिराहा से राजभवन गेट नं-11 से लालबहादुर शास्त्री भवन वीआईपी गेट नं-3 तक कोई भी वाहन पार्क नही होंगे।
  • डीएसओ चौराहा से बन्दरियाबाग चौराहा के बीच कोई भी वाहन पार्क नहीं होंगे।
  • लालबत्ती चौराहा से लाल बहादुर शास्त्री तिराहा के मध्य कोई भी वाहन पार्क नहीं होंगे।
आज के इवेंट…
आर्ट/कल्चर/एग्जीबिशन/ खेल
  • शनि ट्रॉफी को लेकर होटल रेनेशा में प्रेस कॉन्फ्रेंस शाम 6 बजे।
  • संगीत नाटक अकादमी में शाम 6 बजे से डांडिया नाइट का आयोजन होगा, आज आखिरी दिन है।
  • दयाल गेटवे होटल में आइस बस्ट एंटरटेनमेंट की तरफ से डांडिया कार्यक्रम शाम 6 से रात 10 बजे तक।
  • लखनऊ पब्लिक स्कूल (नियर कठौता झील ) में डांडिया कार्यक्रम शाम 6 से रात 10 बजे चलेगा कार्यक्रम।
  • गोमती नगर स्थित यूपी बैडमिंटन अकादमी में राज्य स्तरीय सीनियर महिला बैडमिंटन चैंपियनशिप सुबह 10 बजे से।
  • गोमती नगर स्थित पद्मश्री मो. शाहिद हॉकी स्टेडियम में ऑल इंडिया केडी सिंह बाबू हॉकी प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से।
  • केजीएमयू के अटल बिहारी वाजपेई सांइटिफिक कन्वेंशन सेंटर में इमरजेंसी मेडिसिन विभाग की ओर से कार्यशाला 10 बजे।
धरना-प्रदर्शन/सभा/कार्यक्रम
  • ईको गार्डन में सुबह 10 बजे से किसान मजदूर महापंचायत राकेश टिकैत भी होंगे शामिल।

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता संबंधित शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर

  • FSDA टोल फ्री हेल्पलाइन मुख्यालय: 18001805533
  • जिला स्तरीय हेल्पलाइन : 915223514492
इलेक्ट्रिक बसों की शिकायत का हेल्पलाइन नंबर
ट्रेनों के शेड्यूल में फेरबदल
  • बांद्रा टर्मिनस से मालदा टाउन के लिए विशेष गाड़ियों का संचालन 2 से 30 नवंबर तक रहेगा। लखनऊ मंडल से ट्रेन आवाजाही करेगी।
  • 04044 आनन्द विहार टर्मिनल-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 26 सितंबर से 26 अक्टूबर तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को चलाई जाएगी।
  • 04043 गोरखपुर- आनन्द विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन 27 सितंबर से 27 अक्टूबर तक प्रत्येक रविवार और बुधवार को चलेगी।
  • मुजफ्फरपुर आनंद विहार चलने वाली विशेष ट्रेन को 23 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है।
नई और स्पेशल ट्रेनें
  • जय नगर और राधिकापुर के लिए नई दिल्ली से दो ट्रेन लखनऊ मंडल के लिए चलेगी।
  • साबरमती- सीतामढ़ी त्योहार विशेष ट्रेन 09421- 09422 ट्रेन 29 नवंबर तक चलाई जाएगी।
  • आनंद विहार- गोरखपुर 04044-04043 ट्रेन नंबर 9 नवंबर तक चलाई जाएगी।
  • 4 अक्टूबर से हरिद्वार से मुजफ्फरपुर के लिए 7 फेरे के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
  • 04062 आनंद विहार-बरौनी स्पेशल को 6,13,20,27 अक्टूबर और 3,10,17 नंवंबर को आनंद विहार से सुबह 9 बजे चलेगी। शाम 5.40 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
  • 04061 बरौनी-आनंद विहार वापसी में 8, 14,21, 28 अक्टूबर और 4,11,18 नवंबर को बरौनी से सुबह 8 बजे चलकर लखनऊ रात 10.10 बजे पहुंचेगी।
  • नवरात्रि में लखनऊ से मां वैष्णो देवी जाने के लिए चलेगी तीन स्पेशल ट्रेन।
फ्लाइट की टाइमिंग में फेरबदल
  • इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं है।
फिल्म सिनेमा हॉल शो

देवरा

जोकर

स्त्री-2

फीनिक्स प्लासियो

सुबह 9.20 बजे से रात 10.50 तक

देवरा

जोकर

स्त्री-2

फन सिनेमा हॉल

रात 10 बजे और रात 10.50 बजे।

देवरा

स्त्री-2

वन अवध सेंटर सुबह 10:23 बजे से रात 11:20 बजे तक

देवरा

जोकर

स्त्री – 2

लूलू मॉल सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक

देवरा

जोकर

स्त्री – 2

क्रॉउन मॉल सुबह 10 और 11 बजे तक ।

देवरा

जोकर

स्त्री – 2

शालीमार गेटवे सुबह 10 बजे से 11 बजे तक।
सर्राफा- आज का भाव
ज्वेलरी भाव
सोना

78 हजार 100 रुपए

चांदी 94 हजार रूपए
पेट्रोल-डीजल का दाम..
पेट्रोलियम कीमत

पेट्रोल

94.65 रुपए प्रति लीटर
डीजल 87.76 रुपए प्रति लीटर
CNG 93.96 रुपए प्रति किलोग्राम है
तापमान

अधिकतम 35° डिग्री

न्यूनतम, 25° डिग्री

हवा की रफ्तार 10 कि.मी प्रति घंटा
शहर का AQI अधिकतम 99, न्यूनतम 40
आज का मौसम दिन में मौसम साफ रहेगा। बादल भी छाए रहेंगे।

शहर में आपसे जुड़ी सुविधाएं और हेल्पलाइन नंबर-

हमसे संपर्क कीजिए यदि आपके पास लखनऊ में किसी इवेंट की जानकारी या कोई ऐसी खबर है, जो पूरे शहर के काम की है तो हमें 9454292638 पर वॉट्सऐप कर सकते हैं। लखनऊ टुडे को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक भी दे सकते हैं।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button