Farmers will get the benefit of the 18th installment of Kisan Samman Yojana | किसान सम्मान योजना की 18वीं-किस्त का किसानों को मिलेगा लाभ: अम्बेडकरनगर में 3 लाख से अधिक किसानों के खाते में पहुंचेगी धनराशि – Ambedkarnagar News

अम्बेडकरनगर में करीब तीन लाख 70 हजार किसानों को पांच अक्टूबर को प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना की 18वीं किस्त का लाभ मिल सकता है। 18वीं किस्त के भुगतान के लिए शासन ने किसानों की सूची बीते दिनों जनपद को उपलब्ध कराई थी। कृषि विभाग ने तीन लाख 67 हजार स
.
किसानों को खेती में मदद के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना चला रही है। योजना के तहत किसानों को 500 रुपए महीने के हिसाब से प्रतिवर्ष छह हजार की राशि उपलब्ध कराती है। यह राशि किसानों को तीन किस्तों मे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। योजना के तहत जिले में चार लाख छह हजार किसान पंजीकृत हैं। जिन्हें योजना के तहत राशि मिलती रही है।
3 लाख 70 हजार से ज्यादा किसानों का नाम
18वीं किस्त के भुगतान के लिए शासन ने किसानों की सूची बीते दिनों जनपद को उपलब्ध कराई थी। कृषि विभाग कार्यालय के अनुसार करीब तीन लाख 70 हजार से ज्यादा किसानों के नामों की सूची का सत्यापन कर वापस शासन भेज दिया गया।
वहीं 33 हजार से ज्यादा किसान ऐसे हैं। जिन्हें योजना से वंचित रहना पड़ सकता है। इसमें ऐसे किसान है। जो ईकेवाईसी, आधार फीडिंग व कृषि लैंड की जानकारी नहीं दे सके हैं। उप कृषि निदेशक अश्वनी सिंह ने बताया की किसानों का सत्यापन का लिस्ट शासन को भेज दिया गया है। जल्द किसानों को पीएम किसान सम्मान योजना का 18वीं किस्त का लाभ मिलेगा।