उत्तर प्रदेश

4 day Deendayal Smriti Mahotsav concluded | 4 दिवसीय दीनदयाल स्मृति महोत्सव का हुआ समापन: राष्ट्र निर्माण में मात्र शक्ति विषय पर हुई सेमिनार,13 विभूतियों को किया ब्रज श्री सम्मान से सम्मानित – Mathura News

समापन अवसर पर अलग क्षेत्र में परचम लहरा रहे 13 व्यक्तियों को ब्रज श्री सम्मान से सम्मानित किया गया

मथुरा के फरह में चल रहे 4 दिवसीय दीनदयाल स्मृति महोत्सव का विभिन्न कार्यक्रम के साथ समापन हो गया। समापन दिवस पर राष्ट्र निर्माण में मातृ शक्ति की भूमिका पर सेमिनार,मेधावी छात्रों का सम्मान,जिकड़ी और भगवान राधा कृष्ण की लीलाओं का मंचन किया गया। इस अवस

.

महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैंडा बबीता चौहान

पं दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेला के अंतिम दिन राष्ट्र निर्माण में मातृ शक्ति की भूमिका नारी एक रूप अनेक विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। सेमिनार में विचार व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने कहा कि भारत की मां का राष्ट्र निर्माण में जो योगदान है वह अद्भुत है। पौराणिक काल में महिलाएं बहुत ही सशक्त थीं। जब मुगलों का शासन आया तब कुछ दशक तक कमजोर रहीं। अब वर्तमान में महिलाएं फिर से सशक्त हो गई हैं। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आत्मसम्मान के साथ आगे बढ़ रही हैं। हर क्षेत्र में अपनी शक्ति का लोहा बनवा रही हैं। अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा अनुपम कुलश्रेष्ठ ने कहा कि वेदों में भी नारी को पुरुषों के समान रखा गया है। इतिहास गवाह है कि जब- जब नारी ने अपनी शक्ति का परिचय दिया है तब-तब देश और समाज में बड़े- बड़े परिवर्तन हुए हैं। आधुनिक भारत में महिलाएं विविध क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उल्लेखनीय भूमिका निभा रहीं हैं। नारी हर क्षेत्र में सक्षम है बशर्ते उसे अवसर मिले।

40 विद्यार्थियों को मिला मेधावी छात्र सम्मान

स्मृति महोत्सव मेला में बुधवार को मेद्यावी छात्र सम्मान समारोह में विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। लक्ष्य पर आंख लगाकर सफलता पाने को प्रेरित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर के अध्यक्ष अशोक कुमार टैंटीवाल, स्मारक निदेशक सोनपाल, मेला अध्यक्ष सोहन लाल शर्मा, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र पाठक, राजेंद्र शर्मा, सर्व व्यवस्था प्रमुख नीरज गर्ग ने किया। अध्यक्षता करते हुए अशोक कुमार टैंटीवाल ने कहा कि आज बच्चों के पास सुविधाएं भरपूर हैं, लेकिन मेहनत कम है। सोहन लाल शर्मा ने बच्चों को कर्मशील बनने की प्रेरणा दी। इस दौरान हाईस्कूल के 20 और इंटर 20 बच्चों के अलावा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के बाल और किशोर वर्ग के विजयी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र, नकद पुरस्कार दिए गए।

मेघावी छात्र सम्मान समारोह में छात्रों को सम्मानित करते हुए समिति पदाधिकारी।

मेघावी छात्र सम्मान समारोह में छात्रों को सम्मानित करते हुए समिति पदाधिकारी।

जिकड़ी की तान पर श्रोता हुए मुग्ध

पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेला में जिकड़ी गायन की ऐसी तान छिड़ी कि सुनने वाले मुग्ध हो गए। हजारों दर्शक गायन का आनंद लेने को पंडाल में जमे रहे। जिकड़ी भजन कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक पूरन प्रकाश, स्मारक निदेशक सोनपाल जी और मेला अध्यक्ष सोहन लाल शर्मा ने किया। 10 गायकों ने हारमोनियम और ढोलक के साथ धार्मिक और एतिहासिक वृतांत सुना कर दर्शकों को पूरी रात बांधे रखा।

जिकड़ी भजन में प्रस्तुति देते कलाकार

जिकड़ी भजन में प्रस्तुति देते कलाकार

राधा कृष्ण की लीलाओं पर झूमा दीनदयाल धाम

पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेला में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में आयोजित राधा-कृष्ण की लीलाओं के मंचन पर दीनदयाल धाम झूम उठा। कलाकारों ने डांडिया नृत्य के साथ राधा-कृष्ण से जुड़ी लीलाओं की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ एमएलसी ओम प्रकाश सिंह ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने गायन और वादन से समां बांधा तो पंडाल तालियों से गूंजता रहा। कार्यक्रम संयोजक भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष चौधरी निहाल सिंह आर्य, सह संयोजक पूर्व प्रधान चिंतामणि, पोहप सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम सुजल जैन और तनिक्षा जैन ने संयुक्त रूप से आयोजित कराया। राधा- कृष्ण के विभिन्न स्वरूपों की झांकियों ने सभी का मन मोह लिया।

संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों का सम्मान करते हुए एमएलसी ठा० ओम प्रकाश सिंह और मेला पदाधिकारी।

संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों का सम्मान करते हुए एमएलसी ठा० ओम प्रकाश सिंह और मेला पदाधिकारी।

िश्व में सम्मानित हो रही ब्रज संस्कृतिपरंपराअतुल कृष्ण

विख्यात संत अतुल कृष्ण महाराज ने कहा है कि ब्रज संस्कृति और परंपरा को अब विश्व के अनेक देशों में सम्मान मिल रहा है। वहां प्रवासी भारतीय व उस देश के नागरिक भी इस संस्कृति को सम्मान दे रहे हैं। यह ब्रज भूमि के लिए गौरव का विषय है। ब्रज क्षेत्र के नागरिकों को भी इसके संरक्षण, संवर्धन पर विशेष ध्यान देना चाहिए। दीनदयाल धाम फरह में आयोजित ‘ब्रज श्री’ सम्मान एवं संत समागम में ब्रज की सांस्कृतिक व आध्यात्मिक विरासत पर विचार गोष्ठी’ का आयोजन ब्रज तीर्थ क्षेत्र विकास परिषद के सहयोग से आयोजित किया गया। ब्रज तीर्थ विकास परिषद मथुरा उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र ने कहा कि ब्रज क्षेत्र का निरंतर विकास हो रहा है। सौंदर्यीकरण के साथ-साथ उसके मूल स्वरूप को भी कायम रखा जा रहा है। इसमें ब्रजवासियों का भी विशेष योगदान है।

13 विभूतियों को मिला ब्रज श्री सम्मान

इस अवसर पर संत फूलडोल बिहारी दास जी महाराज, मुकुन्द दास महाराज, कार्यक्रम सह संयोजक आदर्श नंदन गुप्ता आदि ने भी विचार व्यक्त किए। सभी संतों को शाल ओढ़ाकर और दक्षिणा देकर योगेश आभा, कन्हैया लाल अग्रवाल स्वीटी सुपारी, बिजेंद्र नागर द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्र की 13 विभूतियों को तपन ग्रुप के चेयरमैन व कार्यक्रम संयोजक सुरेश चंद गर्ग, मंत्री मनीष अग्रवाल, सह संयोजक आदर्श नंदन गुप्ता आदि द्वारा ‘ब्रज श्री’ सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समन्वयक रामेंद्र कुमार शर्मा रवि ने संचालन किया ।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button