In Lalitpur, Bolero lost control and overturned while trying to save a cow | ललितपुर में गाय को बचाने में बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी: 10 लोग घायल, कार्यक्रम से घर लौटते समय हुआ हादसा – Lalitpur News

ललितपुर में एक बोलेरो गाय को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित होकर पलट गई। बोलेरो में सवार एक ही परिवार के महिला सहित दस लोग घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब चालक ने अचानक सामने आई गाय को बचाने के लिए बोलेरो को मोड़ने की कोशिश की। जिससे बोलेरो संतुलन खोने से
.
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
भारत पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा
थाना पाली अंतर्गत ग्राम डुगरिया निवासी अमर सिंह अपने परिजनों के साथ बोलेरो से एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए थाना जखौरा के ग्राम सतगता गया हुआ था। शाम को जब वह लोग गांव से बोलेरो में सवार होकर लौट रहे थे। तभी बोलेरो ललितपुर पाली रोड़ पर स्थित भारत पेट्रोल पंप के निकट पहुंची ही थी। सामने गाय को बचाने के चक्कर में बोलेरो अनियंत्रित होकर विद्युत पोल को तोड़ते हुए पलट गई।
लोगों को इलाज के बाद भेजा गया घर
जिसके चले बोलेरो में सवार अमरसिंह, गोविन्ददास, तेजकुंवर, रचना सहित दस लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अशोक वर्मा मौके पर पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिरधा में भर्ती कराया। वहीं लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
घायलों ने बताया कि वह लोग एक कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में गाय सामने आ गई। जिसे बचाने के चक्कर में हादसा हो गया।
थानाध्यक्ष पाली अशोक वर्मा ने बताया कि एक बोलेरो के पलटने से 10 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल भेज दिया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों की हालत पर नजर रखी जा रही है।