There is no justice in BJP, it is the rule of bulldozer | भाजपा में न्याय नहीं, बुल्डोजर का राज: अलीगढ़ में कांग्रेस की न्याय समिति की हुई बैठक, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन रहे मौजूद – Aligarh News

पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन ने पार्टी के सदस्यों को कार्यक्रम में संबोधित किया।
भाजपा सरकार में आज कोई भी न्याय की बात नहीं करता है। यहां केवल बुल्डोजर का राज है और आम जनता इसमें पिस रही है। आने वाले समय में वर्तमान सरकार को इसका खामियाजा भुगतना होगा और जनता सत्ताधारी नेताओं को अपने वोट की ताकत से मुंहतोड़ जवाब देगी।
.
यह बात कांग्रेसी नेता और पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन ने कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए कही। सोशल आउटरीच कांग्रेस के जरिए कांग्रेस दिलाएगी न्याय कार्यक्रम का अलीगढ़ में आयोजन किया गया। इसमें पूर्व मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे और वह पार्टी के पदाधिकारियों और सदस्यों को संबोधित कर रहे थे।
न्याय की लड़ाई में जनता कांग्रेस के साथ
पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आम जनता की पार्टी है और जनता को न्याय दिलाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं और जनता उनके साथ खड़ी है। इसमें पार्टी का हर सदस्य उनके साथ दे रहा है।
उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों और सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को शपथ लेनी होगी कि वह राहुल गांधी के अभियान में उनका पूरा सहयोग करेंगे। पार्टी का हर व्यक्ति जनता की समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाएगा और उन्हें न्याय दिलाने की पूरी कोशिश करेगा। जिससे जनता को भी पक्ष और विपक्ष में फर्क समझ आ जाएगा।
खैर उप चुनाव पर पार्टी की नजर
कार्यक्रम के दौरान अलीगढ़ के विभिन्न कांग्रेसी भी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि के साथ ही उन्होंने भी संबोधित किया। इस दौरान खैर उप चुनाव में जीत के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ने की बात कही गई। बताया गया कि जनता सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगी और उप चुनाव में पार्टी भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी।
कार्यक्रम के दौरान न्याय समिति के प्रदेश प्रभारी शरद बंसल, रमेश शर्मा, श्याम गुप्ता, प्रतिमा सिंह, आनंदपाल सिंह, माज़ीन ज़ैदी, सलमान इम्तियाज, हेमंत शर्मा टोटो, नवीन शर्मा, यशवंत शर्मा, अनवर अकील, ठा. अमित सिंह, परवेज अहमद, डॉ जाकिर अली, तेजपाल, शुभम सिंह, सोशल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शब्बीर असलम समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।