meerut crime meerut news meerut police crime in meerut meerut police In Meerut, a father used to abuse his daughter | मेरठ में बेटी से पिता करता था दरिंदगी: 13 साल की लड़की बोली- जिससे आपबीती शेयर की, उसने भी ब्लैकमेल कर संबंध बनाए – Meerut News

मेरठ के सरधना में एक बाप 13 साल की बेटी से दरिंदगी करता रहा। बेटी ने अपने रिश्तेदार युवक से आपबीती बयां की तो उसने भी मजबूरी का फायदा उठाया। लड़की के साथ कई बार संबंध बनाकर शादी कर ली। पिता की हरकत से मजबूर लड़की ने छोटे भाई के साथ घर छोड़ दिया तो मामला
.
लड़की के पिता ने 25 सितंबर को बेटी और बेटे के लापता होने की रिपोर्ट लिखाई थी।-प्रतीकात्मक फोटो
पिता की गलत आदतों से परेशान होकर 25 सितंबर को घर छोड़ा
सरधना थाना प्रभारी प्रताप सिंह के मुताबिक, 25 सितंबर को एक व्यक्ति ने तहरीर दी कि उसकी 13 साल की बेटी और 11 साल का बेटा संदिग्ध हालात में लापता हो गए हैं। पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू की। जिसके बाद भाई-बहन को बरामद कर लिया गया। लड़की से पूछताछ हुई तो उसने पूरा सच बयां कर दिया।

लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके पिता 8 महीने से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। -प्रतीकात्मक फोटो
लड़की बोली- आठ महीने से पिता दुष्कर्म कर रहा है
लड़की ने पुलिस को बताया, उसके पिता मजदूर हैं। मां शादियों में खाना बनाने का काम करती है। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ी है। उसके दो भाई जिसमें से एक 11 साल और दूसरा 9 साल का है। आठ महीने से उसका बाप दरिंदगी कर रहा था। इस नरक से पीछा छुड़ाने के लिए उसने अपने एक रिश्तेदार युवक को पूरी बात बता दी। उसे लगा कि वह उसे बाप के शोषण से बचा लेगा। लेकिन उसने भी उसकी मजबूरी का फायदा उठा लिया।
उसके साथ संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। उसने जब इंकार किया तो उसने ब्लैकमेल करते हुए कहा कि अगर संबंध नहीं बनाए तो वह लोगों को उसके और बाप के अवैध संबंधों के बारे में बता देगा। मजबूरी में उसे युवक की बात मानकर उसके साथ भी संबंध बनाने पड़े। बाद में ब्लैकमेल कर युवक ने उसके शादी भी कर ली लेकिन अपने साथ नहीं रखा। जब मन करता उसके साथ संबंध बनाता।

ये तस्वीर लड़की के रिश्तेदार की है। उस पर लड़की को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोप है।
पिता और युवक दोनों जेल गए
सरधना थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया बेटी के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी पिता को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया। जिस युवक ने किशोरी के साथ संबंध बनाकर गलत तरह से शादी की थी, उसको भी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया। दोनों को कोर्ट ने जेल भेज दिया है।