उत्तर प्रदेश

Bareilly remained cloudy throughout the night, rain is expected | बरेली में रातभर बादल छाए रहे, बारिश का अनुमान: सुबह के समय 22 डिग्री दर्ज किया तापमान, आज 13 MM बारिश होने की संभावना – Bareilly News

चौपला रोड पर बुधवार शाम मौसम। जहां आसमान में बादल छाए रहे।

बरेली में आज गुरुवार को भी मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। पिछले दो दिन से जहां मौसम सुहाना हो चला है। आज सुबह न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।वहीं दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहने का अनुमान है। हवा की गति सामान्य से दो गु

.

भारी बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से राहत

मंगलवार दोपहर को भी भारी बारिश हुई। जहां 32 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जहां चार दिन में दूसरी बार बारिश हुई। पिछले हफ्ते बुधवार से लेकर शनिवार तक लगातार बारिश हुई थी। जिसके बाद रविवार से मौसम साफ हुआ। लेकिन दो दिन ही धूप खिली और मंगलवार को बारिश से फिर तापमान में गिरावट आई है। बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। बुधवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दिन में धूप में तेजी नहीं थी। शाम को फिर मौसम सुहाना रहा।

बदायूं रोड पर फ्लाईओवर किनारे मौसम सुहाना रहा।

24 घंटे ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, आज भी बारिश जैसा मौसम है। दिन में कभी बादल तो कभी हल्की धूप रहेगी। पिछले एक हफ्ते से लगातार मौसम बदल रहा है। जहां बारिश से लगातार तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार को भी बारिश हुई। रविवार और सोमवार में भी दिन में धूप खिलने से मौसम साफ रहा। मंगलवार को फिर भारी बारिश हुई। बुधवार को बादल छाए रहे।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button