उत्तर प्रदेश

61,186 cases settled in National Lok Adalat of Jaunpur | जौनपुर के राष्ट्रीय लोक अदालत में 61,186 मामलों का निस्तारण: सड़क दुर्घटना के मामले में 2.72 करोड़ की क्षतिपूर्ति की स्वीकृति – Jaunpur News

जौनपुर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायाधीश वाणी रंजन अग्रवाल की अध्यक्षता में दीवानी न्यायालय में सम्पन्न हुआ। इस ऐतिहासिक आयोजन में कुल 61,186 मामलों का निस्तारण किया गया। जिसमें 10.84 करोड़ रुपए की धनराशि पर समझौता हुआ।

.

राष्ट्रीय लोक अदालत में महत्वपूर्ण वादों का हुआ निस्तारण

  • एडीजे चतुर्थ ने एक महत्वपूर्ण वाद का निस्तारण कर 1.05 लाख रुपए में समझौता कराया।
  • विद्युत विभाग के 54 वादों का समाधान किया गया।
  • पारिवारिक न्यायालय ने 124 मामलों का निस्तारण कर पीड़ितों को 1.07 करोड़ रुपए का समझौता राशि प्रदान की।
  • मजिस्ट्रेट न्यायालय ने 2,540 शमनीय फौजदारी वादों का निस्तारण कर 2.09 लाख रुपए का अर्थदंड लगाया।
  • एन आई एक्ट के 5 मामलों का निस्तारण हुआ।
  • अन्य प्रकार के 219 मामलों का निस्तारण कर 5,660 रुपए की समझौता राशि दिलाई गई।
  • सिविल न्यायालय द्वारा 39 मामलों का निस्तारण हुआ।
  • उत्तराधिकार के मामलों में 24.81 लाख रुपए का प्रमाण पत्र निर्गत किया गया।
  • प्रीलिटिगेशन स्तर पर चार वैवाहिक विवादों का निस्तारण हुआ।
  • राजस्व न्यायालय ने फौजदारी के 1,359 वाद, राजस्व के 411 वाद, अन्य प्रकार के 31,313 वाद और नगर पालिका द्वारा जलकर से संबंधित 20 वादों का निस्तारण किया।
  • बैंक/फाइनेंस कंपनी एवं बीएसएनएल के रिकवरी से संबंधित 1,113 वाद निस्तारित हुए और 6.74 करोड़ रुपए का समझौता किया गया।

इस आयोजन में न्यायिक अधिकारी रणजीत कुमार, सचिव प्रशांत कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

सड़क दुर्घटना के मामलों का भी हुआ निस्तारण

राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल प्रभारी जज के समक्ष सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित 39 मामलों का निस्तारण किया गया। इन मामलों में पीड़ित परिवारों को कुल 2.72 करोड़ रुपए क्षतिपूर्ति के रूप में मिलेगें।

याचीगण की ओर से सर्वाधिक 19 मुकदमों का निस्तारण अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव द्वारा कराया गया। जिसमें पीड़ित परिवारों को 1.57 करोड़ रुपए क्षतिपूर्ति प्राप्त होगी। हिमांशु श्रीवास्तव ने बताया कि दुर्घटना में परिवार के मुखिया की मृत्यु होने पर परिवार की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। जल्द से जल्द क्षतिपूर्ति मिलने से बच्चों की पढ़ाई, बेटियों की शादी और अन्य आवश्यक खर्चों में मदद मिलती है।

  • 16 जुलाई 2023 को बादशाही बाजार मनेछा, खेतासराय के पास कार की टक्कर से दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता नीरज यादव के भाई प्रिंस कुमार (छात्र) की मृत्यु हो गई थी।
  • इसके अलावा दीवानी न्यायालय के सेवानिवृत कर्मचारी मुसाफिर बाबू के भतीजे जयकिशन की 3 वर्ष पूर्व चोरसंड गौराबादशाहपुर में ट्रक से दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

दोनों मामलों में मृतक के परिजनों ने अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव के माध्यम से क्षतिपूर्ति की याचिका दाखिल की थी। याची पक्ष और बीमा कंपनी के बीच आपसी सहमति से 20 लाख रुपए क्षतिपूर्ति बीमा कंपनी द्वारा अदा की जाएगी। इस आयोजन ने जौनपुर की न्यायिक प्रणाली की कुशलता और प्रभावशीलता को प्रदर्शित किया। इससे पीड़ित परिवारों को आवश्यक राहत प्रदान की गई।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button