Poetry recitation competition organized on Hindi Diwas | हिंदी दिवस पर कविता वाचन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन: श्रीनारायण आश्रम की छात्राओं ने “आधुनिकता की पहचान” पर रखें अपने विचार – Prayagraj (Allahabad) News

प्रयागराज के श्री नारायण आश्रम बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज में हिंदी दिवस के अवसर पर एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन के तहत कक्षा 1 से 12वीं तक की छात्राओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
.
पांचवीं कक्षा तक की छात्राओं में कविता वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में शैली पाल, श्रेयांश, अयांश गोस्वामी, अन्यया प्रजापति, ट्विंकल, अनुप्रिया यादव और सृष्टि त्रिपाठी ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और विशिष्ट स्थान प्राप्त किया।
छात्राओं ने अपने विचारों से लोगों को किया प्रभावित
कक्षा छह से 8वीं तक की छात्राओं के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में अंशिका, तनु यादव और वैष्णवी शुक्ला ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 9वीं और 12वीं की छात्राओं के लिए “आधुनिकता की पहचान” विषय पर हिंदी या अंग्रेजी में वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में शिवांशी, दीक्षा, जानवी और अनुष्का शुक्ला ने अपने विचारों से प्रभावित किया और स्थान प्राप्त किया।

अंग्रेजी का बढ़ता प्रभाव एक यथार्थ
प्रधानाचार्य विभा मिश्रा ने हिंदी भाषा की महत्वता और इसके संवर्धन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी का बढ़ता प्रभाव एक यथार्थ है, लेकिन हमें अपनी भाषा और संस्कृति को हमेशा प्राथमिकता देनी चाहिए।
प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में मोनिका सिंह, पूनम साहू, मंजू शर्मा, अर्चना मिश्रा और श्री विधि चंद यादव ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विजयी छात्राओं को वार्षिकोत्सव के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।