Wild animal attack in Fatehpur | फतेहपुर में जंगली जानवर का हमला: घर के बाहर सो रहे लोगों को किया घायल, ग्रामीणों ने एक सियार को पीटकर मार डाला – Fatehpur News

फतेहपुर में अब जंगली जानवरों ने लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए हमला शुरू कर दिया। एक गांव में घर के बाहर सो रहे लोगों पर जंगली जानवरों के झुंड ने हमलाकर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने एक सियार को पकड़कर लाठी डंडे से पीट कर मार डाला।
.
जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के थूरियानी गांव में बीत रात को घर के बाहर सो रहे महिला और पुरुषों पर जंगली जानवरों के झुंड ने हमलाकर घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर गांव लोग जाग गए और हाथ में लाठी डंडा लेकर एक सियार को पकड़कर पीट पीटकर मार डाला।
मामले की जानकारी देतीं बुजुर्ग महिलाएं।
ग्रामीण राजेश निषाद और भोलेनाथ ने बताया कि रात में अचानक जंगली जानवरों ने घर के बाहर सो रहे लोगों पर हमला किया। जंगली जानवरों के हमले से महिला सहित 5 लोग घायल हुए हैं। जिनको नजदीकी अस्पताल में इलाज के बाद घर जाने दिया गया। गांव में सियार को देखने के लिए सुबह से भीड़ लगी रही।
थाना प्रभारी हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि ग्रामीणों के सूचना पर गांव गए थे। वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी गई। अभी तक आस पास भेड़िया दिखने की सूचना नहीं मिली है। बहराइच और लखीमपुर में भेड़िया के हमले के बाद फतेहपुर में ग्रामीण क्षेत्र के लोग दहशत में हैं।