उत्तर प्रदेश

Debt-ridden farmer commits suicide | कर्ज में डूबे किसान ने की आत्महत्या: मुरादाबाद में ट्रेन की पटरी पर सिर रखकर लेटा, 2 हिस्सों में बंट गई लाश – Moradabad News

मुरादाबाद में कर्ज तले दबे एक किसान ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। घटना शहर के कटघर थाना क्षेत्र में प्रेम वंडर लैंड के पास शनिवार को रात करीब 8:30 बजे की है। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक पड़ताल में पता चला है कि किसान ने किसी से ब्याज पर पैसा लिया

.

मरने वाले की पहचान बिलारी थाना क्षेत्र के ढकिया नरू निवासी जयपाल सिंह (50 साल) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कटघर थाना क्षेत्र में प्रेम वंडरलैंड पुल के पास जयपाल सिंह रेल की पटरियों पर सिर रखकर लेट गया। रात को 8:30 बजे जैसे ही ट्रेन आई उसका सिर कटकर धड़ से अलग हो गया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने जयपाल के परिजनों को घटना की जानकारी दी है। मृतक की जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने उसके शव की शिनाख्त कराई। रात करीब 10 बजे मोर्चरी पहुंचे जयपाल के साले अमित कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह जयपाल घर से निकले थे। घर से निकलने के बाद से ही उनका फोन बंद आ रहा था। इसके बाद से ही परिजन परेशान थे। परिजन जयपाल सिंह की खोजबीन में जुटे थे। लेकिन देर शाम तक भी उनका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को फोन करके हादसे के बारे में बताया। हादसे के बारे में पता चलते ही जयपाल की पत्नी मंजू भी रोते बिलखते मोर्चरी पहुंची। जयपाल का बेटा सचिन दिल्ली में निजी कंपनी में नौकरी करता है।

कटघर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया है कि प्राथमिक पड़ताल में ये जानकारी हुई है कि जयपाल ने किसी से ब्याज पर रकम ली थी और इसी को लेकर वो परेशान था। वो समय से कर्ज नहीं उतार पा रहा था।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button