उत्तर प्रदेश

BJP workers created ruckus on Sampoorna Samadhan Diwas in Lucknow | लखनऊ में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर BJP-कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा: महोना चौकी के सिपाही पर लगाया दबंगई का आरोप, बोले-‘हमारी सरकार, हम ही मजबूर’ – Lucknow News

बख्शी का तालाब तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। शनिवार को आयोजित हुए इस सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी बीकेटी ने किया। जहां जनता की शिकायती पत्र प्राप्त किए। मौके पर कुछ शिकायतों का निस्तारण किया गया है।

.

बीकेटी तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी बीकेटी सतीश चन्द्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ।‌ महीने के पहले शनिवार को आयोजित हुए इस सम्पूर्ण समाधान दिवस पर कुल 177 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। इसमें 44 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। सबसे अधिक 57 शिकायतें राजस्व विभाग की आईं जिसमें 18 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

133 शिकायतों का नहीं हो सका निस्तारण

पुलिस की 48 शिकायतें आईं जिसमें एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। विकास को लेकर 14 शिकायतें आई जिनमें से 5 का निस्तारण किया गया है। समाज कल्याण विभाग में 7 शिकायतों में 2 का निस्तारण किया गया है। अन्य विभागों की 49 शिकायतों में 19 निस्तारित हुईं हैं। 133 शिकायतें शेष रहीं।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा उपजिलाधिकारी बीकेटी सतीश चन्द्र त्रिपाठी ने शेष शिकायतों को शीघ्र गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया है। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर बीकेटी क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता एवं हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने हिंदू युवा वाहिनी के विमल सिंह परमार के नेतृत्व में हंगामा खड़ा कर दिया।‌

महोना चौकी के सिपाही पर दबंगई का आरोप उनका नारा था कि हमारी भाजपा, हमारी सरकार, हम ही मजबूर, हम ही लाचार। लोकतंत्र में तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी का नारा लगाते हुए विरोध दर्ज कराया। उनका आरोप था कि इटौंजा थाना की महोना चौकी पर तैनात सिपाही राहुल यादव और सुभाष कुमार दबंगई दिखाते हैं। जिन्हें तत्काल निलंबित किया जाए नहीं तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button