Namrata Shukla joined RLD Lucknow | लखनऊ में नम्रता शुक्ला आरएलडी में हुई शामिल: अनिल दुबे ने नम्रता को दिलाई सदस्यता बोले पार्टी से प्रभावित होकर लोग हो रहे है शामिल – Lucknow News

लखनऊ में सोमवार को राष्ट्रीय लोकदल मुख्यालय पर प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। आरएलडी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने प्रेस वार्ता किया। इस दौरान समाजसेवी नम्रता शुक्ला ने आरएलडी की सदस्यता लेकर पार्टी में शामिल हुई।
.
आरएलडी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी और पार्टी के कार्यों से प्रभावित होकर लगातार लोग जुड़ रहे हैं। पार्टी मुख्य रूप से किसानों , नौजवानों की आवाज बुलंद कर रही है। किसानों के मुद्दे को लेकर जयंत चौधरी लगातार केंद्रीय सरकार से चर्चा करके उनकी समस्याओं समाधान करते हैं। उत्तर प्रदेश में भी हमारे विधायक सदन में किसानों का मुद्दा उठाते है। पार्टी का शीर्ष नेतृत्व सीएम योगी से प्रदेश की समस्याओं को लेकर चर्चा करता है। पार्टी को 2022 विधानसभा चुनाव में जनता का आशीर्वाद प्राप्त हुआ था। आगामी दिनों में होने वाले 10 सीटों के उपचुनाव को लेकर पार्टी पूरी तरह तैयार है हमें प्रदेश की जनता का आशिर्वाद जरूर प्राप्त होगा।
जयंत चौधरी से प्रभावित होकर आरएलडी में हुई शामिल
पार्टी में शामिल होने के बाद नम्रता शुक्ला ने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है आरएलडी की सदस्य बनी। राष्ट्रीय लोक दल किसानों और युवाओं का दल है। यहाँ महिलाओं को भी पूरा सम्मान मिलता है। जयंत चौधरी से प्रभावित होकर हमने आरएलडी की सदस्यता लिया। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आदेशों का पालन करते हुए देश हित और पार्टी के विकास के लिए काम करेंगे। जो भी दायित्व मिलेगा संपूर्ण रूप से निर्वहन किया जाएगा।