The body of the newborn was buried in the courtyard behind the house | नवजात का शव घर के पीछे आंगन में दफनाया: ससुराल वालों ने महिला का गर्भपात कराया, पीड़िता डाक से भेजी शिकायत – Lucknow News

लखनऊ के चिनहट इलाके में महिला ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए है। महिला का आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने के बाद उसका गर्भपात करवा दिया और नवजात बच्ची का शव घर के पीछे आंगन में दफन कर दिया। शादी के बाद 4 साल तक दहेज के ल
.
बता दें चिनहट थानाक्षेत्र कल्याणी बिहार की रहने वाली पूजा शर्मा की शादी 20 नवंबर 2019 में चुनकाई कटनी मध्य प्रदेश के रहने वाले अनिल शर्मा पुत्र बिहारी लाल के साथ हुई थी। शादी में करीब 40 लाख का लड़की ने पिता ने खर्च किया था। लड़की का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे ससुराल में कम दहेज लाने का ताना मिलने लगा।
जिसे वो बर्दाश्त करती रही। पति, सास पुष्पा देवी, ससुर बिहारी लाल व ननद शीला व रानी कम दहेज लाने का ताना देकर प्रताड़ित करते थे। फिर कुछ दिन बाद वह गर्भवती हो गई। ससुराल वालों ने गर्भ में ही प्री-मैच्योर डिलीवरी करवा दी। जिसके कारण 20 नवंबर 2020 को बेटे की मृत्यु हो गई। नवजात का शव घर के पीछे आंगन में दफन कर दिया।
गर्भवती होने पर ससुरालवाले घर से बाहर निकाल देते
जिसके चलते पूजा काफी तनावग्रस्त हो गई लेकिन उसका इलाज नहीं कराया गया। इस वजह से लखनऊ अपने पिता के घर आ गई। कुछ समय बाद पति ने पथरी के ऑपरेशन का बहाना बनाकर वापस बुला लिया। ससुरालवालों ने फिर प्रताड़ना शुरू कर दी। जिसके तंग आकर लखनऊ आई लेकिन तब 7 महीने की गर्भवती थी। 2022 में बच्ची को जन्म दिया, लेकिन उसके ससुराल वाले बच्ची के जन्म पर भी नहीं आए।
ससुराल वाले कुछ समय बाद वापस ले गए लेकिन फिर दहेज का ताना देने लगे। इसके कुछ दिन महिला को फिर से घर से निकाल दिया। इंस्पेक्टर का कहना है कि महिला की डाकपैड से तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही हैं।