उत्तर प्रदेश

People are excited about Shri Krishna Janmashtami in Hathras | हाथरस में श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर लोगों में उत्साह: बाजारों में जमकर खरीदारी, कल रात 12 बजे घर-घर जन्म लेंगे कन्हैया – Hathras News

हाथरस को ब्रज की द्वार देहरी कहा जाता है। कल यहां श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया जाएगा। इसके लिए लोग बाजारों में खरीदारी कर रहे हैं। बाजारों में तरह-तरह की पोशाकें, मुकुट, बांसुरी और ठाकुर जी की साज सज्जा की दुकानें सजी हैं। बाजारों में लोग खरीदारी

.

काफी लोगों ने व्रत भी रखा है। फलों की भी काफी बिक्री हो रही है। पालने आदि भी खरीदे जा रहे हैं। शहर के गोविंद भगवान मंदिर, रुई की मंडी स्थित कन्हैया जी मंदिर, दाऊजी मंदिर सहित सभी मंदिरों में सुबह से ही इस पर्व को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। मंदिरों में रंगोली बनाई जा रही है। फूल और फूल मालाओं की भी काफी बिक्री हो रही है। लोग अन्य पूजन सामग्री भी खरीद रहे हैं।

मंदिरों और घरों में लाइटिंग भी की जा रही है। इस पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। ब्रज की द्वार देहरी होने की वजह से यहां इस पर्व का और ज्यादा महत्व है। काफी लोग इस पर्व पर मथुरा भी गए हैं। आज रात घर-घर कन्हैया जी का जन्म होगा। कल रात्रि 12 बजे होते ही नंद घर आनंद भए जय कन्हैया लाल की, हाथी लाओ घोड़ा लाओ और लाओ पालकी जैसे भजन घरों और मंदिरों में गाए जाएंगे।

लोग दे रहे इस पर्व को लेकर शुभकामनाएं…
इसके बाद बधाइयां भी होगी। काफी लोगों ने अपने बच्चों को राधा कृष्ण के स्वरूप में सजाएंगे। पुलिस लाइन में भी भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा। लोग एक दूसरे को इस पर्व की शुभकामनाएं दे रहे हैं। शाम के समय मंदिरों में काफी भीड़ नजर आएगी।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button