उत्तर प्रदेश

Husband angry with his wife attacked her with a knife | पत्नी से नाराज पति ने किया चाकू से हमला: मायके से रक्षाबंधन मनाकर लौटी थी पत्नी, गाली गलौज के बाद चेहरे पर किया वार – Lucknow News

लखनऊ के महानगर इलाके में महिला से कहासुनी के बाद पति ने चाकू से हमला कर दिया। महिला के चेहरे पर चोट आई है। महिला ने अपने पति के खिलाफ महानगर थाने में तहरीर दी है। हालांकि मामले में पुलिस का कहना है कि चाकू से हमले की पुष्टि नहीं हुई है। जांच की जा रह

.

जानकारी के मुताबिक अलीगंज की रहने वाली कलावती प्राइवेट काम करती है। कलावती के मुताबिक रक्षाबंधन पर वह मायके गई थी। रक्षाबंधन बीतने के तीन दिन बाद वापस घर लौटकर आई तो पति विनोद से उसकी कहासुनी हो गई। विनोद से उसके साथ गाली गालौज की।

काम से लौटने के दौरान किया जानलेवा हमला

मामला शांत करके कलावती शनिवार सुबह काम पर चली गई। दोपहर में वह काम कर पैदल ही घर लौट रही थी। तभी महानगर सेक्टर एच स्थित पार्क के पास पति विनोद उसे रोककर गाली गलौज करने लगा। कलावती ने पति से सड़क पर बदतमीजी करने को मना किया और घर चलकर बातचीत करने के लिए बोला।

इस बात से बौखलाए विनोद ने जेब से चाकू निकालकर उसके चेहरे पर हमला कर दिया। चाकू लगने से उसकी आंख के पास से खून निकलने लगा। चाकू के हमले से जख्मी कलावती ने चीखने लगी। चीख पुकार पर आसपास के लोग जुटने लगे। भीड़ होता देख वह धमकाते हुए भाग निकला।

मामले में इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश मिश्र का कहना है कि प्रारंभिक जांच में चाकू से हमले की पुष्टि नहीं हुई है। पति-पत्नी का आपसी विवाद है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button