उत्तर प्रदेश

Lucknow – Huge crowd of patients in OPD of medical institutions, KGMU, RMLIMS and SGPGI witness huge crowd in OPD | चिकित्सा संस्थानों की OPD में मरीजों की भारी भीड़: KGMU, लोहिया संस्थान व SGPGI में ज्यादा देर तक चली OPD – Lucknow News

लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में शुक्रवार को OPD हॉल खचाखच भरा रहा।

रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म हुई तो शुक्रवार को चिकित्सा संस्थानों की OPD में मरीज उमड़ पड़े। KGMU में शुक्रवार को OPD में 1741 नए और 5004 पुराने मरीजों के साथ कुल 6745 मरीजों को देखा गया।

.

गोमतीनगर के लोहिया संस्थान (RMLIMS) में 1021 नए और 2297 पुराने मरीज देखे गए। वहीं, SGPGI में भी कुल मरीजों की संख्या 1 हजार 945 के करीब रही। यहां बीते 13 अगस्त के बाद से एक भी नया पर्चा नहीं बना था। इसके अलावा कल्याण सिंह कैंसर संस्थान (KSSSCI) की OPD में भी शुक्रवार को रेजिडेंट डॉक्टरों ने पहुंचकर मरीजों के इलाज में सहयोग दिया। यहां भी मरीजों की सामान्य दिनों से ज्यादा भीड़ रही।

शाम तक हुआ OPD का संचालन

चिकित्सा संस्थानों में आमतौर पर शुक्रवार को मरीजों की संख्या कम रहती है, लेकिन इतने दिन हड़ताल चलने से इस बार OPD की भीड़ सप्ताह के शुरुआती दिनों के बराबर रही। शाम 4 बजे तक चलती रही OPD सामान्य दिनों में KGMU में सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक OPD चलती है। गैस्ट्रो मेडिसिन और अन्य सुपर स्पेशियलिटी में मरीजों की संख्या खास तौर पर ज्यादा थी। जनरल और गैस्ट्रो मेडिसिन विभाग में शाम करीब साढ़े चार बजे तक मरीज देखे गए।

हड़ताल के दौरान भी मिला इलाज

KGMU के मीडिया सेल प्रभारी प्रो.केके सिंह ने बताया आज थोड़ी ज्यादा भीड़ रही पर हड़ताल के दौरान भी सीनियर डॉक्टरों ने मरीजों का लगातार इलाज किया।पर शुक्रवार से रेजिडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल समाप्त कर सहयोग करना शुरू कर दिया। इससे इलाज की व्यवस्था सामान्य हो गई है।

रेजिडेंट डॉक्टरों ने OPD में किया इलाज

RMLIMS के मीडिया सेल प्रभारी और प्रवक्ता डॉ.भुवन तिवारी ने बताया कि रेजिडेंट डॉक्टर काम पर पूरी तरह से लौट आए हैं। OPD अब फुल स्ट्रेंग्थ पर काम कर रही हैं।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button