Trees planted in the municipal premises | नगर पालिका परिसर में रोपे गए पौधे: औरैया में कर्मचारियों को देखभाल की दी गई जिम्मेदारी, 5100 पौधे लगाने का लक्ष्य – Auraiya News

समाजसेवी संगठन ने पौधारोपण अभियान चलाया।
समाजसेवी संगठन ‘एक विचित्र पहल’ ने पर्यावरण संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। संगठन ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के सार्वजनिक स्थानों पर पौधारोपण के लक्ष्य के तहत 5100 पौधों के रोपण का अभियान चलाया है। इस कड़ी में आज नगर पालिका परिषद, औरैया म
.
नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने इस अभियान की शुरुआत करते हुए आम, अशोक, पकड़िया, गुड़हल, मधु कामिनी, शमी, बेलपत्र, और हरसिंगार जैसे पौधों का रोपण किया। पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी नगर पालिका के कर्मचारियों को सौंप दी गई है।
नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने कहा, “पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘एक विचित्र पहल’ द्वारा चलाया जा रहा जीवनधारा पौधारोपण अभियान सराहनीय है। इसके माध्यम से हम पर्यावरण को बचाने और हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने में योगदान दे रहे हैं।”
एक विचित्र पहल के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया, “मनुष्य के जीवन में पेड़-पौधों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कई असाध्य बीमारियों की चिकित्सा में पेड़-पौधों द्वारा प्रदान की गई दुर्लभ औषधियों का महत्वपूर्ण योगदान है। वर्तमान में हमने 5100 पौधों के लक्ष्य के सापेक्ष 5040 पौधों का रोपण और वितरण किया है। लक्ष्य पूरा होने तक हमारा अभियान लगातार जारी रहेगा।”
कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
पौधारोपण अभियान में प्रमुख रूप से पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु), सेवानिवृत राकेश गुप्ता, आशीष पांडे एस.आई., शिरीष मिश्रा, व्यापारी नेता नीरज पोरवाल, मनोज गुप्ता, रामआसरे गुप्ता, विवेक कुमार पांडे, समाजसेवी राजीव पोरवाल (रानू), सभासद राजेंद्र बाजपेई, अशोक श्रीवास्तव, संतोष, नरेंद्र सिंह, लालू शर्मा, हिमांशु दुबे, संजय वर्मा, अभिषेक मिश्रा, उमेश चंद्र, जगपाल, आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट व सतीश चंद्र आदि पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।