उत्तर प्रदेश

Ayodhya Ram Temple Donation Yogi Aditya Nath Uttar Pradesh Ayodhya News | यूपी के 6-विभागों के बजट से ज्यादा रामलला का दान: अयोध्या मंदिर ट्रस्ट को अब तक 5500 करोड़ मिले; अमेरिका-नेपाल से सबसे ज्यादा डोनेशन – Ayodhya News

अयोध्या राम मंदिर का खजाना बढ़ता जा रहा है। 3 मंजिला मंदिर के लिए देश-विदेश से अब तक 55 सौ करोड़ रुपए का फंड आ चुका है। यह राशि यूपी सरकार के कई बड़े विभागों के बजट से ज्यादा है। राम मंदिर ट्रस्ट के मुताबिक, पिछले 10 महीने में करीब 11 करोड़ रुपए का दान व

.

2021 के निधि समर्पण अभियान में 3500 करोड़ मिले
रामलला के भव्य मंदिर के लिए 5 अगस्त, 2020 को भूमि पूजन हुआ था। 2021 में निधि समर्पण अभियान चलाया गया। BJP और RSS के पदाधिकारी मिलकर घर-घर तक पहुंचे। निधि समर्पण अभियान में राम मंदिर ट्रस्ट को करीब 3500 करोड़ का दान मिला। इसकी जानकारी ट्रस्ट ने सार्वजनिक की।

इसके बाद करीब 3 साल में ट्रस्ट को 2 हजार करोड़ का दान मिल चुका है। पूरे देश से अयोध्या पहुंचने वाले भक्त बिना मांगे ही मंदिर के लिए दान कर रहे हैं।

हर महीने 1 करोड़ का दान मिल रहा
रामलला के भक्त विदेशों में भी कम नहीं है। उनका योगदान समय के साथ बढ़ता जा रहा है। राम मंदिर ट्रस्ट ने मंदिर निर्माण के लिए 2021 में मकर संक्रांति से रविदास जयंती तक 42 दिनों का निधि समर्पण अभियान चलाया। इसके लिए ट्रस्ट ने 10, 100 व एक हजार रुपए की रसीद छपवाई थी।

इस अभियान में देश के हर वर्ग के लोगों ने ऐच्छिक निधि समर्पण किया था। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता बताते हैं – प्राण प्रतिष्ठा के बाद दान में तेजी आई है। हर माह एक करोड़ से अधिक का दान मिल रहा है।

10 महीने में 11 करोड़ विदेशी दान मिला
अक्टूबर, 2023 में राम मंदिर ट्रस्ट को विदेशी चंदा लेने का अधिकार प्राप्त हुआ। इसके बाद से विदेशी दान में भी तेजी आ गई है। पिछले 10 महीने में करीब 11 करोड़ का विदेशी दान ट्रस्ट को प्राप्त हो चुका है। नेपाल और अमेरिका से सर्वाधिक भक्त दान भेज रहे हैं।

अब दान के 4 तरीके समझते हैं…

  1. ऑनलाइन : गूगल पे और पेटीएम से सीधे दान दिया जा रहा है। दोनों ऑनलाइन पेमेंट एप्लिकेशन ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को पेमेंट करने के लिए अपनी कैटेगरी में एक ‘दान’ ऑप्शन इनेबल किया है।
  2. मंदिर की दान पेटी : भक्त मंदिर पहुंचने के बाद परिसर में लगे बाक्स में दान की राशि डालते हैं। इसमें लोग चेक भी डालते हैं।
  3. ट्रस्ट की रसीद : लोग बड़े दान के लिए ट्रस्ट से संपर्क करते हैं। ट्रस्ट उन्हें बाकायदा अपनी रसीद भी उपलब्ध कराता है।
  4. ज्वैलरी का दान : यह दान भी लोग ट्रस्ट के माध्यम से देते हैं। निवेदन पुजारियों के माध्यम से भी करवाया जा सकता है।

100 क्विंटल चांदी की ईंट और 10 किलो सोना दान में मिला
ट्रस्ट से मिली जानकारी के अनुसार, 22 जनवरी, 2024 को प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब तक करीब 100 क्विंटल चांदी की ईंट अयोध्या पहुंच चुकी हैं। इसके अतिरिक्त 10 किलोग्राम सोना दान में मिला है। इनमें मुकुट, गले का हार, पाजेब और बाजूबंद शामिल हैं।

6 महीने में करीब 2.5 करोड़ लोगों ने दर्शन किए
प्राण प्रतिष्ठा के बाद 6 महीने में अब तक करीब 2.5 करोड़ लोग दर्शन-पूजन कर चुके हैं। पहले हर रोज करीब 35 हजार लोग पहुंच रहे थे। अब भक्तों के आने का सिलसिला 70 हजार से 1 लाख तक पहुंच चुका है।

अब 3 स्लाइड में राम मंदिर के निर्माण को समझिए…

अब यह भी पढ़िए…

मेरा कोई भाई नहीं…कान्हा! शादी की तैयारी तुम्हें करनी है:मथुरा के बांके बिहारी पहुंचीं भावुक करने वाली 10 हजार चिटि्ठयां, राखियां

मेरे प्यारे लड्डू गोपाल, मेरे प्यारे कान्हा। पहले ही कह देती हूं 6 दिसंबर को आपकी बहन की शादी है। 1 दिसंबर को ही आ जाना, साथ में प्यारी राधा रानी जी को भी ले आना। हल्दी-मेहंदी और सभी रस्में पूरी करनी हैं। मेरे प्यारे लड्डू गोपाल…कोई बहाना नहीं चलेगा। आपको भाई वाला काम संभालना है। अभी से तैयारी शुरू कर दो। पढ़िए पूरी खबर …

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button