A farmer was attacked while ploughing his field in Mathura | मथुरा में खेत की गुड़ाई कर रहे किसान पर हमला: धारदार हथियारों और कुल्हाड़ी से वार किया, गोली चलाने का प्रयास लेकिन मिस फायर हो गया – Mathura News

मथुरा में जमीन विवाद में कुछ लोगों ने कुल्हाड़ी एवं लाठी-डंडे से जानलेवा हमला कर किसान को लहूलुहान कर दिया। जिसमें किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। किसान को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया हैं।
.
महावन थाना इलाके के गांव नगला रायसिंह में शुक्रवार की शाम किसान महेश कुशवाह खेत में फसल की गुड़ाई कर रहा था। राजवीर सिंह व उसके लड़के सोनू ,पवन, मौनू, विष्णु ने आकर कुल्हाड़ी एवं लाठी-डंडे से प्रहार किया। चीख-पुकार सुनकर खेतों पर काम कर रहे किसान दौड़े, किसानों को देख इन लोगों ने तमंचा निकाला और महेश के सीने पर चलाया लेकिन तमंचा चला नहीं।
घायल किसान।
किसान को आते हुए देख हमलावर भाग निकले। वहीं किसान महेश पर हमले से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना जानकारी मिलते ही महेश के परिजन मौके पर पहुंचे और घायल महेश को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया।
किसान महेश ने बताया कि उक्त लोगों ने उसे जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ी एवं लाठी डंडों से हमला किया है जिससे उसके पैर में कुल्हाड़ी लगने से काफी चोटें आई हैं। महेश ने कहा कि आरोपियों ने उसे मारने की नीयत से गोली भी चलाई लेकिन गोली चल नहीं पाई और वह मौके से फरार हो गए।
थाना प्रभारी डेजी पवार ने कहा कि युवक को लाठी-डंडे से घायल किया गया है मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की तलाश के लिए टीम लगाई गई हैं।