meerut news meerut crime meerut crime news meerut police meerut ssp Gangster’s wedding reception took place without the groom | बिना दूल्हे के हुआ गैंगस्टर का वलीमा: मेरठ पुलिस ने शादी से एक दिन पहले किया था बदमाश सलमान को जिला बदर – Meerut News

वलीमे की दावत के दौरान बाहर गेट पर मौजूद पुलिस।
मेरठ में गैंगस्टर सलमान अपने निकाह के वलीमा में शामिल नहीं हो सका। पुलिस की निगरानी में पूरा समारोह हुआ। पुलिस ने सलमान काे शादी से एक दिन पहले 21 नवंबर को जिला बदर कर दिया था। घर पर पुलिस तैनात कर दी थी। जिसके बाद सलमान ने पुलिस को वीडियो कॉल करके क
.
सलमान की 22 नवंबर को शादी के दिन की फोटो।
22 नवंबर को सलमान का सिकंदराबाद में हुआ था निकाह
कोतवाली के इस्माइल नगर में रहने वाला सलमान पर अपर जिला मजिस्ट्रेट नगर द्वारा गुंडा एक्ट लगाया गया था। कोतवाली पुलिस ने उसके घर जिला बदर का नोटिस चस्पा किया था। जिसमें सलमान के 21 नवंबर से 6 महीने तक वह मेरठ में आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
सलमान छह माह पहले ही जेल से छूटकर आया था। उसके बाद से वह दिल्ली में रह रहा था। इसी बीच सलमान की शादी सिकंदराबाद की युवती से तय हो गई। मंगनी दिल्ली में हुुई थी। 22 नवंबर को सलमान का सिकंदराबाद में निकाह हुआ था। इसके बाद से वह अपनी ससुराल में ही रह रहा था।
सलमान के वलीमे के कार्ड और बुकिंग सब पहले ही मेरठ में हा चुकी थी। ऐसे में परिवार ने फैसला लिया कि सलमान के बिना ही वलीमा होगा। मंगलवार देर शाम को वेस्ट एंड रोड पर कैसल व्यू में वलीमा हुआ। जिसमें दूल्हा सलमान शामिल नहीं हुआ। अकेले दुल्हन ही समारोह में शामिल हुई।
बता दें कि शादी के बाद सलमान पर लिसाड़ी गेट के आबिद से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने का भी मुकदमा दर्ज हो चुका है।
लंबे समय से चल रही है दो गुटों में गैंगवार
सलमान और शारिक गैंग के बीच लंबे समय से गैंगवार चल रही है। गाजी बिरादरी के सलमान और शारिक में 10 वर्ष पहले रंजिश शुरू हुई थी। हथियारों की सप्लाई और सट्टे की वसूली को लेकर दोनों पक्षों के लोगों की हत्याएं हुईं।
26 दिसंबर 2016 को बिलाल हत्याकांड में सलमान जेल गया था। उससे मिलाई कर लौट रहे किन्नर शमशाद की जेल चुंगी के पस हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में शारिक और फाइक दोनों भाईयों को नामजद किया गया था।
16 मई 2017 को शारिक और फाइक के करीबी माने जाने वाले किन्नर पूर्व पार्षद फाको की हत्या कर दी गई। इस हत्या का आरोप भी सलमान पर लगा। इसके बाद किन्नर शमशाद की हत्या के मामले में गवाह बने पार्षद आरिफ और उसके दोस्त शादाब उर्फ भूरा की नौ जुलाई 2017 को हत्या कर दी गई। पार्षद आरिफ और शादाब हत्याकांड में डी-103 गिरोह के सरगना शारिक और उसके तीन भाई व पुत्र समेत सात को उम्र कैद की सजा हो चुकी है।
पुलिस को वीडियो कॉल करके कहा था- मैं नहीं आऊंगा मेरठ
जिला बदर का नोटिस चस्पा होने से पहले परिवार के लोगों ने सलमान को घर से भगा दिया था। 21 नवंबर को ही सिकंदराबाद दुल्हन के घर पर पहुंच गया था। 22 नवंबर को उसने निकाह से पहले पुलिस को वीडियो कॉल करके बताया था कि वह दुल्हन को लेकर मेरठ नहीं आएगा।
भाई ने लगाए पुलिस पर अर्नगल आरोप
वहीं, पूरे मामले से खफा सलमान के परिजन मंगलवार दोपहर को एसएसपी ऑफिस पहुंचे। सलमान के भाई ने पुलिस पर अर्नगल आरोप लगाए कि वलीमा नहीं होने दे रहे हैं। पूरे मामले में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए फर्जी आरोप लगा रहे हैं।