उत्तर प्रदेश

BJP won 7 out of 9 seats in UP by-election | यूपी उपचुनाव…भाजपा ने सपा से 2 सीटें छीनीं: कुंदरकी में 31, कटेहरी में 33 साल बाद खिला कमल, सीसामऊ में नसीम को सिंपैथी – Lucknow News

यूपी उपचुनाव में भाजपा ने 9 में से 7 सीटों पर जीत दर्ज की। कुंदरकी में 31 साल और कटेहरी में 33 साल बाद कमल खिला। 60% मुस्लिम वोटर्स वाली सीट कुंदरकी में सपा की जमानत जब्त हो गई। भाजपा की यहां सबसे बड़ी जीत हुई। सपा का गढ़ कही जाने वाली करहल सीट पर ते

.

12 साल पहले पूर्ण बहुमत से सत्ता में रही बसपा सिर्फ 2 सीटों (कटेहरी, मझवां) पर अपनी जमानत बचा सकी। दो सीटें ऐसी रहीं जहां बसपा चंद्रशेखर और ओवैसी की पार्टी से भी पीछे रही। प्रयागराज में जीत से पहले भाजपा प्रत्याशी के साथ हाथापाई हो गई। बसपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कुर्सियां तोड़ीं। पुलिस ने उन्हें लाठियों से खदेड़ा।

करहल में घटा सपा का वोट शेयर सपा का गढ़ कही जाने वाली अखिलेश की करहल सीट पर भले ही तेज प्रताप की जीत हुई हो। लेकिन वोटों के अंतर ने सभी को हैरान कर दिया। 2022 में अखिलेश 67,504 वोटों से जीते थे। वहीं,अखिलेश के भतीजे तेज प्रताप ने महज 14,725 वोटों से जीत हासिल की। भाजपा के अनुजेश प्रताप ने कड़ी टक्कर दी और 89,579 वोट हासिल किए। इस पर टिप्पणी करते हुए केशव ने कहा कि अभी तो कटेहरी में कमल खिलाया है। 2027 में करहल में भी कमल खिलाएंगे।

कुंदरकी विधानसभा सीट पर सपा की जमानत जब्त हो गई। भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह ने यहां 1.44 लाख वोटों से जीत हासिल की। 2027 विधानसभा का फाइनल बता रही सपा को उपचुनाव के नतीजों से करारा झटका मिला है।

सीसामऊ में काम आए नसीम के आंसू कानपुर की सीसामऊ सीट पर भाजपा ने पूरा दमखम लगा दिया था। इसके बाद भी सपा के पूर्व विधायक इरफान की पत्नी नसीम सोलंकी के आंसू काम आ गए। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी को मात दे दी। नसीम ने जीत के बाद कहा- समर्थकों से मिलने के बाद सबसे पहले पति से मिलने जेल जाऊंगी। मंदिर पर हुई कंट्रोवर्सी पर नसीम ने चुप्पी तोड़ी और कहा कि दोबारा फिर मंदिर जाऊंगी।

उपचुनाव के बाद बदल गई विधानसभा की तस्वीर

9 में से 5 सीटों पर बढ़ा भाजपा का वोट प्रतिशत विधानसभा चुनाव 2022 की तुलना में नौ में से पांच सीटों पर भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ा, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि जिन 4 सीटों पर वोट प्रतिशत गिरा है, वहां बीजेपी जीती है। इनमें एक सीट रालोद के पास है। सबसे ज्यादा कुरंदकी में 46.11 प्रतिशत बढ़ा है। गाजियाबाद में 4.71% वोट घटा है। वहीं, चार सीटों पर सपा का वोट प्रतिशत कम हुआ है। पांच सीटों पर वोट प्रतिशत बढ़ा है, लेकिन उनमें से तीन सीटें भी सपा हार गई है।

सपा सांसद बर्क बोले- भाजपा ने नहीं, प्रशासन ने लड़ा उपचुनाव संभल से सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने उपचुनाव के नतीजों पर सवाल खड़ा किया। कुंदरकी सीट को लेकर उन्होंने कहा कि यह उपचुनाव भाजपा ने नहीं प्रशासन ने लड़ा। दरअसल, जियाउर्रहमान बर्क के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद कुंदरकी सीट खाली हुई थी। जब सरकार को इस तरह चुनाव कराना था तो जनता का समय और पैसा क्यों बर्बाद किया। अपने प्रत्याशी को ऐसे ही प्रमाण पत्र दे देना था।

धर्मराज बोले- जनता ने लड़ा चुनाव अंबेडकर नगर की कटेहरी सीट पर चुनाव जीतने के बाद धर्मराज निषाद ने कहा- जनता ने मेरा पूरा साथ दिया। मेरे जैसे गरीब के बेटे को भाजपा ने टिकट दिया। बहुत सालों बाद यहां बीजेपी जीती। कटेहरी विधानसभा सीट पर 33 साल बाद कमल खिला। धर्मराज निषाद ने 34 हजार वोटों से सपा की शोभावती वर्मा को हराया। बीजेपी प्रत्याशी धर्मराज निषाद को 104091 वोट, जबकि सपा की शोभावती वर्मा को 69577 वोट मिले।

गाजियाबाद में भाजपा की हैट्रिक, उल्टी पड़ी सपा की चाल गाजियाबाद में सपा का दांव पूरी तरह से फेल हो गया। भाजपा ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की। भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा ने 69676 वोटों से जीत दर्ज की। भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा को 96850 वोट मिले। जबकि सपा प्रत्याशी सिंह राज जाटव महज 27174 वोट मिले। सपा ने स्थानीय होने के नाते जाटव के रूप में यहां दलित कार्ड चला था, जो कि पूरी तरह से फ्लॉप हो गया।

मायावती का गिरता ग्राफ समझिए

प्रयागराज में जीत से पहले बवाल

प्रयागराज में भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल की जीत से पहले बवाल हो गया। मतगणना चल ही रही थी कि इसी बीच बसपा के एजेंट से कहासुनी हो गई। जिसके बाद दीपक पटेल से हाथापाई हो गई। बसपा कार्यकर्ताओं ने कुर्सियां तोड़ी दीं। इन सबके बीच काउंटिंग रोक दी गई। डीएम को हाथ में माइक लेकर यहां तक कहना पड़ा कि बवाल करने वालों पर रासुका लगवा दूंगा।

9 सीटों की डिटेल पढ़ने के लिए नीचे की लिंक पर क्लिक करें

सीसामऊ उपचुनाव रिजल्ट

फूलपुर उपचुनाव रिजल्ट

मीरापुर उपचुनाव रिजल्ट

कटेहरी उपचुनाव रिजल्ट

कुंदरकी उपचुनाव रिजल्ट

गाजियाबाद उपचुनाव रिजल्ट

मझवां उपचुनाव रिजल्ट

खैर उपचुनाव रिजल्ट

करहल उपचुनाव रिजल्ट

उपचुनाव से जुड़ी भास्कर की यह कवरेज भी पढ़े…

यूपी उपचुनाव-भास्कर का एग्जिट पोल 100% सही:सिर्फ हमने बताया था- BJP+ को 7 सीटें; हर सीट पर बिल्कुल सटीक नतीजे

यूपी उपचुनाव के नतीजों की तस्वीर साफ हो चुकी है। सभी 9 सीटों पर भास्कर रिपोर्टर्स का एग्जिट पोल 100% सही रहा। एक-एक सीट पर हमारे रिपोर्टर ने जो एग्जिट पोल किया, नतीजे भी बिल्कुल वैसे ही रहे। एग्जिट पोल में हमने बताया था कि 9 में से 7 सीटें BJP+ को मिलेंगी। इनमें 6 पर भाजपा, एक सीट पर रालोद, जबकि 2 सीटें सपा जीतेगी। रिजल्ट में ऐसा ही हुआ। सपा सिर्फ 2 सीटें जीती। भाजपा ने 6 और उसकी सहयोगी रालोद ने मीरापुर में जीत दर्ज की। पूरी खबर पढ़ें…

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button