Murder of a girl in Karhal is the anti-Dalit face of SP | करहल में युवती की हत्या सपा का दलित विरोधी चेहरा: भाजपा नेता संगीत सोम का बड़ा बयान, कहा सपा सरकार में हमेशा दलितों पर अत्याचार हुए – Meerut News
उत्तर प्रदेश के करहल में उपचुनाव वाले दिन मतदान के दौरान बुधवार को युवती की हत्या हो गई। हत्या के मामले में भाजपा के फायरब्रांड नेता और सरधना के पूर्व वधिधायक संगीत सोम ने बड़ा बयान दिया है। संगीत सोम ने इस हत्या में सपाइयों का हाथ बताया। सोम ने कहा क
.
क्या बोले संगीत सोम वो पढ़िए…
संगीत सोम उपचुनाव के दौरान करहल में पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि दलित युवती की हत्या में सपा के लोगों का हाथ है। पीड़ित परिवार ने हत्या का आरोप सपा के लोगों पर लगाया है। कहा कि सपा एक दलित विरोधी पार्टी है। आरोप लगाया कि इस हत्या में सपा के लोगों का हाथ है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में करहल सीट पर दलित वर्ग ने सपा के खिलाफ वोट किया है। आरोप लगाया कि जब-जब सपा की सरकार रही, तब-तब गुंडागर्दी और अपराध का राज था। सपा के लोग गरीबों की जमीन पर कब्जा करते थे। सपा के शासन में महिलाएं असुरक्षित थीं।
भाजपा सरकार के कामों का किया बखान
संगीत सोम ने प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। कहा कि हमारी सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी। माफियाओं को सलाखों के पीछे भेजा। अब यूपी में अपराध पर काबू पा लिया गया है। हर वर्ग का समर्थन भाजपा को मिल रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि उपचुनाव में प्रदेश की सभी नौ विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत होगी। ये है पूरी घटना इस लिंक पर पढ़िए…
करहल में वोटिंग के बीच दलित लड़की की हत्या:पिता बोले- सपा को वोट नहीं देने पर मारा; BJP ने कहा-लाल टोपी का कुकृत्य