Rampur’s Bhakra Weir will be modernized | रामपुर की भाखड़ा वियर का होगा मॉडर्नाइजेशन: प्रदेश का पहला साढ़े 10 करोड़ लागत का प्रोजेक्ट, बिना सेंसर, बिजली और मैनपॉवर के चलेगा वियर – Rampur News

रामपुर में प्रदेश का पहला साढ़े दस करोड़ की लागत का भाखड़ा वियर प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। जिसमें बिना सेंसर, बिना बिजली और बिना मैनपॉवर के वियर चलेगा। इसके लिए टॉप हिंग्ज ऑटोमैटिक गेट बनाए जाएंगे।
.
बिलासपुर तहसील में भाखड़ा वियर के मॉडर्नाइजेशन को लेकर शासन स्तर से फंड को मंजूरी दी गई है। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख की कोशिशों से भाखड़ा वियर पर उत्तर प्रदेश के पहले प्रोजेक्ट के तहत 10.56 करोड़ रुपए की लागत से टॉप हिंग्ज ऑटोमैटिक गेट बनाए जाएंगे। जो बाढ़ के दौरान नदी में वाटर लेवल बढ़ने पर खुद ही एक्टिव हो जाएंगे।
राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने बताया कि भाखड़ा वियर से 02 नहरें निकलती हैं। जो हजारों हेक्टेयर कृषि जमीन को सिंचाई की फैसिलिटी देती हैं। लेटेस्ट मॉडर्न टेक्नोलॉजी से लैस होने पर इस भाखड़ा वियर से निकलने वाली नहरों में जरूरत के मुताबिक पानी की उपलब्धता हो सकेगी। इसके चलते किसानों को आसानी से नहरों के जरिए से सिंचाई की फैसिलिटी मिलेगी।
15 जून 2025 तक पूरा होगा काम
अधिशासी अभियंता नहर खंड नवीन कुमार ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत मॉडर्नाइजेशन का काम पूरा होने पर भाखड़ा वियर बिना सेंसर, बिना बिजली और बिना मैनपॉवर के सिर्फ पानी के प्रेशर से चल सकेगा। यह उत्तर प्रदेश में लेटेस्ट मॉडर्न टेक्नोलॉजी से लैस पहला प्रोजेक्ट है। प्रोजेक्ट पर 15 दिसंबर से काम शुरू करा दिया जाएगा। आने वाली 15 जून 2025 तक काम पूरा कर लिया जाएगा।